Facebook Pixel

Nagarjun Antrang Aur Srijan-Karm-Hard Cover

Special Price ₹510.00 Regular Price ₹600.00
15% Off
In stock
SKU
9788180318542
- +
Share:
Codicon

यह पुस्तक नागार्जुन के अन्तरंग जीवन, व्यक्तित्व और उनके सम्पूर्ण कृतित्व पर सृजनकर्मियों तथा समालोचकों द्वारा लिखे गए लेखों का संचयन-संकलन है।

आत्म-साक्षात्कार के अन्तर्गत 'आईने के सामने' में बाबा नागार्जुन ने अपने ही व्यक्तित्व और सृजनधर्मी स्वभाव का खुलासा किया है। इसके अलावा मनोहर श्याम जोशी द्वारा बाबा से ली गई भेंटवार्ता तथा उनके ग्रामीण परिसर में परिवार समेत पूरे परिवेश का आँखों देखा हाल इब्बार रब्बी ने प्रस्तुत किया है। संस्मरण खंड के अन्तर्गत रामविलास शर्मा, रामशरण शर्मा मुंशी, शोभाकान्त, खगेन्द्र ठाकुर आदि की टिप्पणियाँ हैं।

समालोचना खंड में अनेक ठोस साहित्यिक सन्दर्भों में तीस आलेखों का संचयन किया गया है। इन आलेखों में स्त्री-विमर्श, जनोन्मुख जीवन यथार्थ, संगीत तत्त्व, मूर्तिमत्ता और नागार्जुन के काव्य की व्यंग्यात्मकता पर विचार किया गया है। इस खंड में अन्तिम आलेख उनके मैथिली साहित्य पर केन्द्रित है।

यह किताब नागार्जुन के कृतित्व के विविध पक्षों को उद्घाटित करती है, इसीलिए यह अपनी सार्थकता रखती है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2014
Edition Year 2014, Ed. 1st
Pages 308p
Price ₹600.00
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Nagarjun Antrang Aur Srijan-Karm-Hard Cover
Your Rating
Murli Manohar Prasad Singh

Author: Murli Manohar Prasad Singh

मुरली मनोहर प्रसाद सिंह

जन्म: 29 जून, 1936; बरौनी गाँव (बिहार)।

शिक्षा: पटना विश्वविद्यालय से 1959 में हिन्दी एम.ए. की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पत्राचार पाठ्यक्रम में हिन्दी विभाग के एसोशिएट प्रोफ़ेसर के पद से सेवानिवृत्त। आजकल ‘जनवादी लेखक संघ’ के महासचिव और ‘नया पथ’ के सम्‍पादक।

प्रकाशित पुस्तकें : ‘आधुनिक साहित्य : विवाद और विवेचना’, ‘पाश्चात्य दर्शन और सामाजिक अन्‍तर्विरोध’ (सं.),

‘प्रेमचन्‍द : विगत महत्ता और वर्तमान अर्थवत्ता’ (सं.), ‘श्रीलाल शुक्ल : जीवन ही जीवन’ (सं.), ‘1857 : बग़ावत के दौर का इतिहास’ (सं.), ‘देवीशंकर अवस्थी निबन्‍ध संचयन’ (सं.), ‘हिन्दी-उर्दू : साझा संस्कृति’ (सं.), ‘पूँजीवाद और संचार माध्यम’ (सं.), ‘समाजवाद का सपना’ (सं.), ‘जाग उठे ख़्वाब कई’ नामक साहिर लुधियानवी की रचनाओं का संचयन-सम्पादन, ‘1857 : इतिहास और संस्कृति’, ‘हद से अनहद गए’   (प्रभाष जोशी स्मृति संचयन) (सं.) आदि।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top