Facebook Pixel

Manthan-Hard Cover

Special Price ₹212.50 Regular Price ₹250.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788183616201
Share:
Codicon

कविता अनेक विधियों से अभिव्यक्त होती है। कभी उसे अनुभव के उत्स की आवश्यकता होती है और कभी किसी सामाजिक सत्य के प्रोत्साहन की। राजेश माहेश्वरी ने कविता के लिए उन व्यापक अनुभवों को चुना है जिनके प्रमाण समाज में प्राय: दिखते रहते हैं।

इस संग्रह की रचनाएँ सुस्पष्ट रूप से विभिन्न विषयों पर अपना संवेदनात्मक अभिमत व्यक्त करती हैं! ‘विवेक’ कविता का निष्कर्ष है, ‘विवेकशील पाता है/गंगा सा प्रेम और ममता/यमुना-सी हृदय की कोमलता/और सरस्वती के समान बंधुआता।’ वस्तुत: राजेश माहेश्वरी ऐसे प्रश्नों से साक्षात्कार करते हैं जिनके उत्तर अभी उत्तर-आधुनिकता तलाश रही है।

इन कविताओं में प्रेरणा और उत्साह के स्वर सर्वोपरि हैं। वर्तमान समय में बिसरती आदर्शवादिता भी यहाँ देखी जा सकती है। यह इसलिए है क्योंकि कवि विसंगतियों व विषमताओं से मुक्ति चाहता है। यथार्थ के विश्लेषण से उत्पन्न ये रचनाएँ सचमुच पाठक के मन में ऊर्जा का संचार करती हैं।

सुगम व स्पष्ट अभिव्यक्ति इन कविताओं की उपलब्धि है। ‘नैतिकता’ कविता की इन पंक्तियों से यह तथ्य रेखांकित होता है—‘नैतिकता/बाज़ार में नहीं मिलती/यह एक आध्यात्मिक गुण है/जो करती है/सभ्यता का विकास/और संस्कृति का निर्माण।’

अपने उद्देश्‍य में प्रभावी और एक महत्‍त्‍वपूर्ण कविता-संग्रह।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2013
Edition Year 2013, Ed. 1st
Pages 120p
Price ₹250.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Manthan-Hard Cover
Your Rating
Rajesh Maheshwari

Author: Rajesh Maheshwari

राजेश माहेश्वरी

31 जुलाई, 1954 को जन्मे राजेश जी वर्तमान में परपैक्ट ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज तथा साउथ एवेन्यू मॉल के डायरेक्टर हैं। आप सेठ मन्नूलाल जगन्नाथदास चेरिटेबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टि‍ट्यूट, पद्मराज चेरिटेबल ट्रस्ट तथा भारतीय कला संगम ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। आप जबलपुर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष और पैट्रन मेम्बर हैं एवं एलायन्स क्लब इंटरनेशनल के अन्तरराष्ट्रीय निदेशक हैं।

आपने अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी, फ़्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, हांगकांग, मकाऊ, थाइलैंड और मलेशिया सहित विभिन्न देशों का भ्रमण किया है।

ई-मेल : [email protected]

 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top