Facebook Pixel

Lekhak Kaise Banein-Paper Back

Special Price ₹179.10 Regular Price ₹199.00
10% Off
Out of stock
SKU
9788195124169
Share:
Codicon

क्या आप लेखक बनना चाहते हैं ? यह किताब विश्वप्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड के सुदीर्घ लेखकीय अनुभवों का सार है, जो आपके लिए मददगार हैंडबुक बन सकती है। बॉण्ड यह जानते हैं कि लेखकीय जीवन की शुरुआती दुश्वारियां कौन-सी हैं। समाधान में अपने अनुभवों के साथ दूसरे महान लेखकों के कारगर तरीके सुझाते हैं। वह भी ऐसी आत्मीयता से कि सामने वाला भूल जाए कि किसी महान लेखक से मुख़ातिब है। यह किताब उन सारे प्रश्नों का जवाब देगी जो आपके मन में उठते होंगे; लेखक में किन गुणों की आवश्यकता होती है, विषय का चुनाव कैसे करें, अपनी कथा को मनचाहे परिवेश में कैसे विकसित करें, यादगार चरित्रों का निर्माण कैसे करें और सबसे महत्त्वपूर्ण, इस सब को एक जीवंत अनुभव में बदलने वाली सक्षम भाषा के लिए क्या करें। यदि आपके भीतर एक छिपा हुआ लेखक है, तो यह किताब आपकी अनंत संभावनाओं की दिशा में प्रस्थानकारी अनुभव बन सकती है।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2021
Edition Year 2021, Ed. 1st
Pages 120p
Price ₹199.00
Publisher Unbound Script
Dimensions 20 X 13 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Lekhak Kaise Banein-Paper Back
Your Rating

Author: Ruskin Bond

रस्किन बॉण्ड

रस्किन बॉण्ड भारत के विश्वप्रसिद्ध बाल कथाकार हैं। उनका जन्म 19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में, अब्रे बॉण्ड और एडिथ क्लार्क के यहाँ हुआ था। रस्किन बॉण्ड 17 वर्ष की उम्र से लगातार लिख रहे हैं। अबतक सैकड़ों कहानियाँ, उपन्यास, संस्मरण और कविताएँ लिख चुके हैं। उनके रचे हुए ‘अंकल केन’ और ‘रस्टी’ जैसे चरित्र बाल साहित्य में यादगार माने जाते हैं। उनकी रचनाओं पर अनेक फ़िल्में बन चुकी हैं जिनमें ‘ब्लू अम्ब्रेला’, ‘जुनून’, सात ख़ून माफ’ आदि बहुचर्चित हैं। ‘आवर ट्रीज़ इज स्टिल ग्रो इन देहरा’ शीर्षक उपन्यास के लिए उन्हें प्रतिष्ठित साहित्य अकादेमी पुरस्कार प्राप्त हुआ। साहित्य में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ और ‘पद्मभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। वे मसूरी में रहते हैं।

 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top