Facebook Pixel

Hool-Paper Back

Special Price ₹269.10 Regular Price ₹299.00
10% Off
In stock
SKU
9788119159017
- +
Share:
Codicon

हूल में चांगदेव पाटील नाम के एक युवा के जरिए भालचन्द्र नेमाड़े भारतीय जीवन और समाज की कमजोरियों के साथ उसकी जिजीविषा को भी एक बड़े फलक पर अंकित करते हैं। मन का सूक्ष्म और संसार का स्थूल यहाँ साथ-साथ चलता है जिसे उनकी व्यापक विश्वदृष्टि एक महाकाव्यात्मक आयाम देती है।

हूल का चांगदेव एक बदला हुआ चांगदेव है, मुम्बई में अपने विद्यार्थी काल में हुए आदर्शनाशी अनुभवों के बाद अब वह यथार्थ का सामना करने के लिए तैयार है जिसके लिए वह एक छोटे से कस्बे में आकर अध्यापक हो जाता है। ‘कन्वर्टेड’ ईसाइयों के इस विद्यालय में उसे जातिवाद, लिंगभेद और संकीर्ण विभागीय राजनीति के अनेक ऐसे रूप देखने को मिलते हैं जो पुनः उसे उतना ही सम्भ्र‌मित कर छोड़ते हैं, जितना वह यहाँ आने से पहले था। उसे चिढ़ होती है, अपने आप पर दया आती है, और अपने आसपास के लोगों और जीवन पर क्रोध। प्रोफेसर बनने का उसका सुन्दर सपना यहाँ धराशायी हो जाता है।

लेकिन चांगदेव उनमें से नहीं हैं जो धारा के साथ चलने लगें और अन्ततः उसी का हिस्सा हो जाएँ, उनमें से भी नहीं जो शक्तिमन्त संरचनाओं के आगे घुटने टेक दें, और स्वयं के शक्तिशाली होने के लिए अपने अस्तित्वगत मूल्यों को तिलांजलि दे दें। विरोध करने का, खुद के सत्त्व को बचाने का उसका अपना तौर-तरीका है। अन्तस की लाख गुंजलकों के बीच अपनी असहमति की रक्षा करना वह जानता है, इसलिए बेहतर की ओर उठे अपने कदम को वह कभी वापस नहीं लेता। जगत को जिस वृहत रूप में वह देखता है, व्यक्ति और समाज के बीच जो प्राकृतिक सम्बन्ध उसे महसूस होता है, उसके साथ चेतना की अपनी यात्रा को वह सतत जारी रखता है।

हूल स्वतंत्र रूप से भी उतना ही दिलचस्प और पूर्ण पाठ है, जितना कि शृंखला की एक कड़ी के रूप में। यह एक बड़ी विशेषता है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Editor Not Selected
Publication Year 2023
Edition Year 2023, Ed. 1st
Pages 240p
Price ₹299.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Hool-Paper Back
Your Rating
Bhalchandra Nemade

Author: Bhalchandra Nemade

भालचन्द्र नेमाड़े

महाराष्ट्र के सांगवी, ज़ि‍ला—जलगाँव में 27 मई, 1938 को जन्म।

पुणे तथा मुम्‍बई विश्वविद्यालयों से एम.ए. और औरंगाबाद विश्वविद्यालय से पीएच.डी.। औरंगाबाद, लंदन, गोआ तथा मुम्‍बई विश्वविद्यालयों में अध्यापन। मुम्‍बई विश्वविद्यालय के गुरुदेव टैगोर चेयर ऑफ़ कम्पॅरेटिव लिटरेचर में प्रोफ़ेसर तथा विभाग प्रमुख। सन् 1998 में अवकाश प्राप्त।

प्रमुख कृतियाँ : उपन्यास—‘कोसला’, ‘बिढ़ार’, ‘हूल’, ‘जरीला’  तथा ‘झूल’; काव्य—‘मेलडी’ तथा ‘देखणी’; आलोचना—‘साहित्याची भाषा’, ‘टीका स्वयंवर’, ‘साहित्य संस्कृति आणि जागतिकीकरण’, ‘Tukaram’ (साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित); ‘The influence of English on Marathi’; ‘Indo-Anglian Writings’; ‘Frantz Kafka : A Country Doctor’; ‘Nativism : Deshivad’। अनेक भाषाओं में रचनाओं के अनुवाद।

सम्मान एवं पुरस्कार : ‘बिढ़ार’  (उपन्यास)—महाराष्ट्र साहित्य परिषद का ‘ह.ना. आपटे पुरस्कार’; ‘झूल’  (उपन्यास)—‘यशवंतराव चव्हाण पुरस्कार’; ‘साहित्याची भाषा’ (आलोचना)—‘कुरुंदकर पुरस्कार’; ‘टीका स्वयंवर’ (आलोचना)—‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’; ‘देखणी’ (कविता-संग्रह)—‘कुसुमाग्रज पुरस्कार’; समग्र साहित्यिक उपलब्धियों के लिए महाराष्ट्र फ़ाउंडेशन का ‘गौरव पुरस्कार’; शिक्षा एवं साहित्यिक योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री सम्मान’; ‘कुसुमाग्रज जनस्थान पुरस्कार’; ‘एन.टी. रामाराव नेशनल लिटरेरी अवार्ड’; ‘बसवराज कट्टिमणि नेशनल अवार्ड’, ‘महात्मा फुले समता पुरस्कार’; समग्र कृतित्व के लिए 50वाँ ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top