Facebook Pixel

Happy Couples Club-Paper Back

Special Price ₹179.10 Regular Price ₹199.00
10% Off
In stock
SKU
9789391950446
- +
Share:
Codicon

प्रेम

समझ और तालमेल का नाम है। यह स्वतंत्र है, इसे स्वतंत्र ही रहना चाहिए।

पुरुष

अधिकार जताना चाहता है, आक्रामक, संरक्षक, शक्तिशाली, लक्ष्य पर केन्द्रित और भावनात्मक रूप से मजबूत दिखना चाहता है।

स्त्री

संवेदनशील, परवाह करने वाली, सृजनात्मक, एक समय में कई कार्य साधने वाली, भावुक और स्नेहिल होती है।

प्रेम सम्बन्ध

विश्वास की डोर से बँधे होते हैं। जब दो पूरी तरह से भिन्न व्यक्तित्व अपनी सारी कमियों सहित एक-दूसरे को स्वीकार करते हैं और विकट समय और परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का साथ छोड़ने से इनकार कर देते हैं।

परिवार

हमारा नितांत निजी संसार है। जहाँ बाहर की दुनिया बाहर ही छूट जाती है।

परिवार मानवता को मिले सबसे बड़े उपहारों में से एक है। परिवार स्थायित्व और विश्वसनीयता की कसौटी है।

यह पुस्तक

जीवन के सबसे महत्त्वपूर्ण प्रश्न का समाधान देती है—प्रेम कैसे किया जाए, प्रेम कैसे जिया जाए। ‘स्त्री’ और ‘पुरुष’ केवल एक साम्य रखते हैं—दोनों होमोसैपियन प्रजाति से सम्बद्ध हैं। बाकी दोनों ही बिलकुल अलग हैं इसलिए उनके प्रेम करने और प्रेम जताने के तरीके भी बिलकुल अलग हैं। यह पुस्तक इस प्रेम यात्रा में

आपकी साथी, गुरु और मार्गदर्शक बनेगी।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2022
Edition Year 2022, Ed. 1st
Pages 144p
Price ₹199.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 20 X 13 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Happy Couples Club-Paper Back
Your Rating
Abrar Multani

Author: Abrar Multani

डॉ. अबरार मुल्तानी आप एक प्रख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ होने के साथ-साथ स्वास्थ्य लेखन में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। अभी तक हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव आपको प्राप्त है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को नवीन रूप में प्रस्तुत कर लोगों में आयुर्वेद के प्रति फैली भ्रान्तियों को मिटाने में, आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में आप एक अग्रणी नाम हैं। बॉडी, माइंड एंड सोल (शरीर, मन और आत्मा) का अद्भुत सम्मिश्रण कर चिकित्सा करने में महारत है। आप हिजामा थेरैपी को भारत में प्रचलित करने में अग्रज हैं। आप ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक हैं तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं। आप देश के पहले आनन्द मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी हैं। ‘बीमार होना भूल जाइए’ और ‘सोचिए और स्वस्थ रहिए’ आपकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं। आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी आपकी पुस्तकें भी उस श्रेणी की बेस्टसेलर हैं। आप प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में स्तम्‍भकार भी हैं और कई अन्य प्रसिद्ध पुस्तकों के लेखक भी हैं–‘मोटापे से ब्रेकअप’, ‘प्रेग्नेंसी एंड चाइल्ड केयर गाइड’, ‘बीमारियाँ हारेंगी’, ‘जीना सिखा देंगी’, ‘एक वाक्य से ज़िन्दगी बदल सकती है’, ‘ ज़िन्दगी बदल देंगी’, ‘प्रदूषित काया का शुद्धिकरण’, ‘10 कमांडमेंट्स ऑफ़ पीस’, 'Forget to be ill', 'Al-Hijama', 'Practical Prescriber for Ayurveda Physicians', '200 Golden Health Tips by Prophet Muhammed S.A.W.', '100 Nectar on Earth For You', 'Lets Wipe My Country's Tears', 'Problems Inside the Bedroom and their Solution'.

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top