Facebook Pixel

Gandhi Aur Unke 'Satyagrah' Ki Yatra-Hard Back

Special Price ₹340.00 Regular Price ₹400.00
15% Off
In stock
SKU
9788194272915
- +
Share:
Codicon

जब तक मानव सभ्यता का अस्तित्व है तब तक गाँधी की प्रासंगिकता बनी रहेगी, क्योंकि गाँधी ने मानवता के साथ मानव सभ्यता के मौलिक मूल्यों और मानवता के आदर्शों, प्रतिमानों पर ही अपना दर्शन आधारित किया और उसे क्रियान्वित करते हुए अपना जीवन भी जी कर दिखा दिया। जब तक विश्व में युद्ध और युद्धपरक परिस्थितियाँ बनी रहेंगी, मानव-समाज और विश्व में उनके दर्शन का महत्‍त्‍व सदैव बना रहेगा। गाँधी मानवता, शान्ति, शान्तिपूर्ण अस्तित्व के साथ विकास के समर्थक थे और सत्य शाश्वत मूल्य अधारित हो अर्थात् सृष्टि, विश्व और समाज के मध्य भी सामंजस्य, सन्‍तुलन और सहभाग का भाव स्थायी हो, इसके इच्छुक थे। इसलिए किसी एक आयाम को लेकर गाँधी को समझने के लिए अध्ययन करना ख़तरा मोल लेना ही है। उनके व्यक्तित्व के समस्त आयामों के बिना उनका समावेशी अध्ययन सम्भव नहीं है। अत: गाँधी जी का हर अध्ययन उनकी जीवन-यात्रा का ही अध्ययन हो जाता है और इसलिए उन 'संस्कारों' और उनके व्यक्तित्व के मनोवैज्ञानिक विकास को भी विश्लेषित करना पड़ेगा तब हम उनको एवं उनके विचारों को समझ सकेंगे। बिना वांग्मय के अध्ययन के किसी लेखक, विचारक, ऐतिहासिक व्यक्तित्व को पूर्णता में समझा ही नहीं जा सकता। अत: गाँधी के 'सत्याग्रह' की यात्रा भी उनकी जीवन-यात्रा ही हो जाती है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2019
Edition Year 2019, Ed. 1st
Pages 187p
Price ₹400.00
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 21.5 X 14.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Gandhi Aur Unke 'Satyagrah' Ki Yatra-Hard Back
Your Rating
Heramb Chaturvedi

Author: Heramb Chaturvedi

हेरम्ब चतुर्वेदी

हेरम्ब चतुर्वेदी का जन्म 31 दिसम्बर, 1955 को इंदौर में हुआ। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं इतिहास में परास्नातक ​किया। जनवरी 1980 से इतिहास विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष तथा कला संकाय के संकायाध्यक्ष रहे। वहीं से सेवानिवृत्त।

उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘दास्तान मुगल महिलाओं की’ (2013), ‘दास्तान मुगल बादशाहों की’ (2019), ‘गांधी और उनके सत्याग्रह की यात्रा’ (2019), ‘पाश्चात्य इतिहास दर्शन एवं इतिहास लेखन’ (2023), ‘मध्यकालीन भारत में राजनीति’ (2023), ‘मथुरा के चतुर्वेदी’ (2025)। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेख एवं शोध-पत्र प्रकाशित। रेडियो, ज्ञानभारती एवं दूरदर्शन से नियमित वार्ताओं का प्रसारण। उत्तर-प्रदेश सरकार की कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम निर्धारण एवं पुस्तकों के प्रकाशन में परामर्शदाता। अनेक विश्वविद्यालयों की समितियों में सदस्यता।

उन्हें क्रमशः 2003 एवं 2005 में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के ‘आचार्य नरेन्द्र देव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। ‘दास्तान मुगल महिलाओं की’ को बी.बी.सी., लंदन ने हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में सम्मिलित किया था।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top