Facebook Pixel

Chhote Shahar Ki Ladki-Paper Back

Special Price ₹175.50 Regular Price ₹195.00
10% Off
Out of stock
SKU
9789393603333
Share:
Codicon

"छोटे शहर की लड़की कहानी-संग्रह में स्त्री को उसके 'सम्पूर्णता' के आइने में देखा गया है। पुरुष मानसिकता के बीच से स्त्री के अस्तित्व की तलाश की गयी है। प्रकृति ने जिस नर और नारी की संरचना की थी वह एक-दूसरे के पूरक के रूप में हैं। नैसर्गिक नियमों की वास्तविकता को आज नये परिवेश में तमाम सच्चाइयों से रूबरू होना पड़ रहा है। स्त्री-विमर्श के प्लेटफार्म पर स्त्री नये अन्दाज में दिख रही है। यह उसका पुरुष हो जाना कतई नहीं है। वह एक कोमल संरचना ही रहेगी। नजर और नज़रिया तभी मायने रखता है जब पारखी सामने हो। पारखी पाठकों के समक्ष यह पुस्तक है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2022
Edition Year 2022, Ed. 1st
Pages 142p
Price ₹195.00
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Chhote Shahar Ki Ladki-Paper Back
Your Rating
Kalpana Verma

Author: Kalpana Verma

डॉ. कल्पना वर्मा

कल्पना वर्मा का जन्म प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डी.फिल्. (हिन्दी साहित्य) तथा फोटोग्राफी में सर्टिफिकेट कोर्स किया।

उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘आमने सामने’, ‘विजयिनी मानवता हो जाये’ (कोलाज), ‘समकालीन विमर्श’, ‘साहित्य और समकालीनता’, ‘परम्परा और आधुनिकता’ (निबन्ध-संग्रह), ‘कुहासे के बाद’, ‘शब्दों की नज़र से’, ‘हर कविता कुछ कहती है’ (कविता-संग्रह), ‘छोटे शहर की लड़की’ (कहानी-संग्रह), ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास : बोधगम्य पाठ’, ‘काव्यभाषा और हिन्दी भाषा’ (पुस्तक), ‘स्त्री विमर्श : विविध पहलू’, ‘समकालीन लेखन और आधुनिक संवेदना’, ‘भूमंडलीकरण और हिन्दी’, ‘नवजागरण और प्रसाद की समकालीनता’, ‘कोरोना काल और साहित्य चेतना’ (सम्पादन)।

राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन और भागीदारी तथा विविध शोध-पत्र प्रकाशित। देश-विदेश की यात्राओं का अनुभव। साहित्य और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता।

सम्प्रति : अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, प्रयागराज से सेवानिवृत्ति के उपरान्त सक्रिय लेखन में संलग्न।

ई-मेल : [email protected] 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top