Facebook Pixel

Bais Gaz Ki Duniya-Hard Cover

Special Price ₹297.50 Regular Price ₹350.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788126728688
Share:
Codicon

क़दमों से नापें तो जिस पिच पर क्रिकेट खेली जाती है, वह बाईस गज़ की होती है। क्रिकेट को जीवन से जुड़ा खेल भी माना जाता है। जीवन जितना दाँव-पेच या उतार-चढ़ाव से भरा-पूरा होता है उतना ही अस्थिर व रोमांचक खेल क्रिकेट होता है। जिस क्रिकेट को जीवन की तरह देखा जाता है, उसी से जीवन को खलने की प्रेरणा भी मिलती है। खेल के संस्मरण भी अपने जीवन को गढ़ते हैं। इसलिए ‘बाईस गज़ की दुनिया’ का यह स्मृति-संग्रह है।

लेखक के अकादमिक सरोकारों के अलावा जो स्मृतियाँ उन्होंने इस पुस्तक में सँजोई हैं, उनसे ही लेखक का संसार बना है। लेखक इन्दौर के एक महाविद्यालय में अंग्रेज़ी भाषा और साहित्य पढ़ाते हुए क्रिकेट-प्रेमी बने। इस स्मृति-संग्रह में इन्दौर आए या इन्दौर की क्रिकेट के प्रभुत्व खिलाड़ी, सफल खेल प्रशासक और साथी पत्रकारों का उनके जीवन आनन्द में आए योगदान को भावनात्मक ललक से प्रस्तुत किया है। आख़िर क्रिकेट-प्रेम ही उनके शिक्षक पेशे पर भारी पड़ा है।

एक समय देश और इन्दौर की क्रिकेट के महानायकों के जीवन की बारीकियों को उकेरनेवाली यह पुस्तक रोचकपूर्ण है। पुस्तक उस समय के इन्दौर की, और देश की क्रिकेट की स्थिति व

स्मृति को आज की बियाबानी दौड़ में सार्थकता प्रदान करती है। क्योंकि अतीत से ही भविष्य का वर्तमान साफ़ होता है और समझ आता है। पुस्तक पढ़ेंगे तो जानेंगे।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2015
Edition Year 2015, Ed. 1st
Pages 140p
Price ₹350.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Bais Gaz Ki Duniya-Hard Cover
Your Rating
Suryaprakash Chaturvedi

Author: Suryaprakash Chaturvedi

सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी

सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी हिन्दी खेल पत्रकारिता के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर हैं। उनका जन्म 7 नवम्बर, 1937 को इन्दौर, मध्यप्रदेश में हुआ। उन्होंने चालीस साल तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य का अध्यापन किया और पिछले कई दशकों से क्रिकेट पर देश के विभिन्न समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं में लिखते रहे हैं।

क्रिकेट पर लिखी उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं—‘बाईस गज की दुनिया’, ‘सी.के. नायडू’, ‘मुश्ताक अली’, ‘आज़ाद भारत में क्रिकेट’, ‘हमारे आज के क्रिकेट सितारे’, ‘नम्बर एक कौन और क्यों? : सचिन, वॉ या लारा’, ‘विश्व क्रिकेट और भारत’, ‘भारतीय स्पिन गेंदबाजी की परम्परा’, ‘ऑलराउंडर’, ‘हमारे कप्तान : नायडू से धोनी तक’, ‘भारत के विकेटकीपर्स’, ‘क्रिकेट अंपायर्स’, ‘क्रिकेट की मार्केटिंग’।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top