Facebook Pixel

Andhavishwas Unmoolan : Vol. 1 : Vichar-Hard Back

Special Price ₹590.75 Regular Price ₹695.00
15% Off
In stock
SKU
9788126728879
- +
Share:
Codicon

अंधविश्वास उन्मूलन और डॉ. नरेंद्र दाभोलकर एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। निरन्‍तर 25 वर्षों की मेहनत का फल है यह। अंधविश्वास उन्मूलन का कार्य महाराष्ट्र में विचार, उच्चार, आचार, संघर्ष, सिद्धान्‍त जैसे पंचसूत्र से होता आ रहा है। भारतवर्ष में ऐसा कार्य कम ही नज़र आता है।

'अंधविश्वास उन्मूलन : विचार' पुस्तक में अंधविश्वास उन्मूलन से सम्‍बन्धित बुनियादी बातों का ज़‍िक्र है। इसमें 'वैज्ञानिक दृष्टिकोण', 'विज्ञान की  कसौटी पर फलित ज्योतिष', 'वास्तुशास्त्र नहीं वास्तुश्रद्धाशास्त्र', 'छद्म विज्ञान अर्थात् स्यूडो साइंस', 'मनोविकार', 'भूतप्रेत बाधा या भूतावेश', 'सम्मोहन', 'देवी सवारना' जैसे विषयों पर विचार और विवेचन किया गया है जिससे यथार्थ और भ्रम का सदियों पुराना अन्‍तर स्पष्ट होता है।

लेखक के आत्मप्रत्यय और चेतना की नींव पर खड़ी यह पुस्तक अंधविश्वास के तिमिर से विवेक और विज्ञान के तेज की ओर ले जानेवाली परम्‍परा का तिमिर-भेद भी है और विज्ञान का लक्ष्य भी।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Dr. Sunil kumar Lavte
Publication Year 2015
Edition Year 2025, Ed. 3rd
Pages 174p
Price ₹695.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Andhavishwas Unmoolan : Vol. 1 : Vichar-Hard Back
Your Rating
Narendra Dabholkar

Author: Narendra Dabholkar

नरेंद्र दाभोलकर

जन्म : 1 नवम्बर, 1945

एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर चुके डॉ. नरेंद्र दाभोलकर ने सन् 1982 में अंधविश्वास उन्मूलन कार्य का प्रारंभ किया। 1989 में ‘महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ की स्थापना की। आजन्म समिति के कार्याध्यक्ष रहे। अंधविश्वास उन्मूलन विषय पर दर्जन-भर पुस्तकों का लेखन किया। पुस्तकों को अनेक पुरस्कार मिले। 20 अगस्त, 2013 को अज्ञात तत्त्वों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किए गए।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top