Facebook Pixel

Spandan-Hard Back

Special Price ₹505.75 Regular Price ₹595.00
15% Off
In stock
SKU
9788183619080
- +
Share:
Codicon

सबसे अच्छी कविता वह है जो कविता की शर्तों से बाहर है। विज्ञ समाज ने जिसे नकार दिया है। सबसे अच्छी कविता उस जीवन की खोज में निकलती है, जिसे देखा नहीं गया और वह समकालीन कविता की तमाम जकड़बंदी और घेरेबंदी से बाहर हो जाती है। आशुतोष अग्निहोत्री समकालीन हिन्दी कविता के ऐसे ही विलक्षण कवि हैं। इनकी कविता हर वक्त साथ रहनेवाली प्रतिच्छवि की तरह है। कभी यह विचारों के सहारे खड़ी होती है तो कभी भावों के और कभी यह विभिन्न दृश्यों या चित्र-छवियों में रमती हुई नज़र आती है। ठीक एक आदमी की तरह ही उसका जीवित और गतिशील अस्तित्व है। जीवन की तरह ही उसका विस्तार है, और जीवन से भी कहीं बढ़कर उसकी दूरगामी छाया या प्रभाव है।

आशुतोष अग्निहोत्री का एक स्वतंत्र कवि-व्यक्तित्व है। इनकी दृष्टि कविता-पगी है। इनकी कविताएँ हमारी दृष्टि को व्यापक बनाती हैं। इनका देखना कुछ राग लिए होता है। कल्पना का उन्मेष भी अनुपम है।

आशुतोष अग्निहोत्री की कविताएँ धरती के हर कुछ से एक रिश्ता क़ायम करती हैं। इनके अनुभव से हमारे अन्‍तरमन का तार सहजता से जुड़ जाता है। इनमें जातीय परम्परा का बोध भी है। अनेक रंग और सौन्‍दर्य-बोध से नि:सृत इनकी कविताएँ जीने का अपना एक छंद विकसित करती हैं। इस नए किन्‍तु परिपक्व कवि का मैं अभिनन्दन करता हूँ।    

—भारत यायावर

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2019
Edition Year 2025, Ed. 2nd
Pages 134p
Price ₹595.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22.5 X 14.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Spandan-Hard Back
Your Rating
Ashutosh Agnihotri

Author: Ashutosh Agnihotri

आशुतोष अग्निहोत्री

आशुतोष अग्‍नि‍होत्री का जन्म 11 मार्च, 1974 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1999 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में भारत सरकार में अपर सचिव स्तर पर, भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अंग्रेज़ी और हिन्दी, दोनों भाषाओं में लिखते हैं। अब तक उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘Love, Life and Longing’, ‘स्पन्दन’, ‘ओस की थपकी’ तथा ‘कुछ अधूरे शब्द’ (कविता-संग्रह); ‘Piece of Mind’, ‘Colors of My Wall’, ‘Looking at the Skies and Beyond’ (निबन्ध/विचार); ‘The Light of Love and Other Stories’ (कहानी-संग्रह)।
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ और लेख भी प्रकाशित हैं।
ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top