Facebook Pixel

Prem Aur Patthar-Hard Cover

Special Price ₹255.00 Regular Price ₹300.00
15% Off
In stock
SKU
9788126729685
- +
Share:
Codicon

इस लघु-नाटक संकलन में वर्षा दास द्वारा किए गए चार कहानियों के नाट्य-रूपान्तरण हैं जिनमें उन्होंने कहानी के मूल मन्तव्य को बिना कोई हानि पहुँचाए उसे नाट्य-रूप दिया है पहला नाटक डॉलोकनाथ भट्टाचार्य की बांग्ला कहानी प्रेम ओ पाथर’ पर आधारित है इसके केन्द्र में शिव की एक प्राचीन प्रस्तर-मूर्ति है जो कथा-नायक के लिए एक बड़े नैतिक निर्णय का आधार बनती है वह उस मूर्ति की चोरी करनेवाले एक तथाकथित संस्कृति-प्रेमी द्वारा दी जानेवाली नौकरी को भी ठुकरा देता है और आगे हमेशा के लिए उससे सम्बन्ध समाप्त कर लेता है

दूसरा नाटक लाभुबहन मेहता की गुजराती कहानी बिन्दी’ पर आधारित है जिसमें एक युवती के आकस्मिक वैधव्य और फिर उसके जीवन के एक नए मोड़ की कहानी को रूपायित किया गया है नाटक मरा हुआ’ डॉलोकनाथ भट्टाचार्य की ही बांग्ला दिलचस्प नाटक है जिसमें एक कुत्ते की मौत और मनुष्यों से उसके सम्बन्ध को बहुत मनोरंजक ढंग से प्रकाश डाला गया है

जेसल-तोरल’ एक गुजराती लोककथा पर आधारित नाटक है जिसमें एक किंवदन्ती के माध्यम से हमें एक नैतिक सबक मिलता है कहानी एक लुटेरे की है जो अन्त में अपने किए पर पश्चात्ताप करता है और बदल जाता है

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2017
Edition Year 2017, Ed. 1st
Pages 124p
Price ₹300.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Prem Aur Patthar-Hard Cover
Your Rating
Varsha Das

Author: Varsha Das

वर्षा दास

बम्बई विश्वविद्यालय से संस्कृत में स्नातकोत्तर के उपरान्त वर्षा दास ने शिक्षण में अपना शोधकार्य ओस्मानिया विश्वविद्यालय से किया। पिछले चार दशकों से आप निरन्तर  गुजराती, हिन्दी व अंग्रेजी में मौलिक लेखन व बंगाली, उड़िया, मराठी, गुजराती, हिन्दी तथा अंग्रेजी से अनुवाद में अनेक विषयों एवं विधाओं में कार्य कर रही हैं।

आपके लेख ‘धर्मयुग’, ‘सारिका’, ‘दिनमान’, ‘अंगजा’, ‘वामा’, ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’, ‘शंकर’र्स वीकली’, ‘रविवार’, ‘आसपास’, ‘प्रजानीति’, ‘संडे मेल’, ‘नवनीत डायजेस्ट’ तथा ‘जनसत्ता’ आदि में प्रकाशित होते रहे हैं। दृश्य-कलाओं पर लेखन आपने गुजराती पत्र ‘सुकनी’ से 1964 में शुरू किया था। समकालीन चित्रकला पर गुजराती में आपकी पुस्तिका का प्रकाशन 1980 में परिचय ट्रस्ट ने किया था। साहित्य, अनुवाद तथा शान्ति व अहिंसा विषयक लेखन के लिए आपको केन्द्रीय साहित्य अकादमी, गुजरात साहित्य परिषद, सोका विश्वविद्यालय टोक्यो आदि ने सम्मानित किया है। राष्ट्रीय साक्षरता अभियान व यूनेस्को के लिए एशिया-पैसिफिक कल्चरल सेंटर तथा भारत सरकार के लिए आपने पुस्तक निर्माण कार्यक्रम व कार्यशालाएँ आयोजित की हैं।

आपने तीन दशकों से अधिक नेशनल बुक ट्रस्ट को अपनी समझ व सेवा से विकसित किया है जहाँ आपने पहले सम्पादक और फिर निदेशक के रूप में कार्य किया। आप राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की निदेशक, गांधी शिक्षण प्रतिष्ठान, वाराणसी की ट्रस्टी, ए.वी. बालिगा स्मृति न्यास की ट्रस्टी, गांधी स्मारक निधि की कार्यकारिणी सदस्य तथा अनेक शैक्षिक संस्थाओं की संस्थापक व आजीवन सदस्य भी रही हैं।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top