Facebook Pixel

Pani Jaisa Des-Paper Back

Special Price ₹225.00 Regular Price ₹250.00
10% Off
In stock
SKU
9789395737289
- +
Share:
Codicon

पानी जैसी तरल और पारदर्शी ये कविताएँ पानी के ही बारे में हैं, पानी के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में; और इस तरह पृथ्वी पर पानी के सहारे जीने वाले मनुष्य, और उसकी उत्तरजीविता के बारे में भी।

यह अकसर नहीं होता कि कोई एक तत्त्व कवि की चेतना में इस तरह पैवस्त हो जाए कि एक पूरी की पूरी पुस्तक उससे लिखवा ले, विनय कुमार के साथ यह दूसरी बार हुआ है। ‘यक्षिणी’ के बाद इस बार वे पानी पर ठहरे हैं, जो जीवन का आधार है, और सभ्यता की सबसे ज्यादा मार भी उसी पर है।

ये कविताएँ पानी के दुख की कविताएँ हैं जिसमें मनुष्यों के दुखों के प्रतिबिम्ब भी दिखाई देते हैं। इनमें तालाब हैं, नदियाँ हैं, उनके किनारों पर उगी-बसी जीवन-आकांक्षाएँ और हताशाएँ हैं। मंत्रों जैसी अखंडता में अनुस्यूत ये कविताएँ गहरे वैचारिक आलोड़न से उपजी हैं जिनका एक सिरा पर्यावरणीय सरोकारों की वर्तमानता से जुड़ा है और दूसरा सिरा जल की तात्त्विक अनंतता से।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2022
Edition Year 2022, Ed. 1st
Pages 168p
Price ₹250.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 19.5 X 12.5 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Pani Jaisa Des-Paper Back
Your Rating
Vinay Kumar

Author: Vinay Kumar

विनय कुमार

विनय कुमार का जन्म 9 जून, 1961 को बिहार के जहानाबाद ज़िले के कन्दौल गाँव में हुआ। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज, पटना से एम.डी. (मनोचिकित्सा) किया।

उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘क़र्ज़े-तहजीब एक दुनिया है’ (ग़ज़ल-संग्रह); ‘आम्रपाली और अन्य कविताएँ’, ‘मॉल में कबूतर’, ‘यक्षिणी’ तथा ‘पानी जैसा देस’ (कविता-संग्रह); ‘आत्मज’ (काव्य-नाटक); ‘एक मनोचिकित्सक के नोट्स’ और ‘मनोचिकित्सा संवाद’ (मनोसामाजिक विमर्श)। उन्होंने इंडियन साइकायट्रिक सोसाइटी के लिए मनोचिकित्सा-शिक्षा विषयक सात किताबों का सम्पादन/सह-सम्पादन और मानसिक स्वास्थ्य की हिन्दी पत्रिका ‘मनोवेद डाइजेस्ट’ का सम्पादन किया है। मनोरोग से सम्बन्धित विषयों पर अख़बारों तथा पत्रिकाओं में उनका विपुल लेखन है।

वे इंडियन साइकाएट्रिक सोसाइटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (2023-24), वर्ल्ड साइकाएट्रिक एसोसिएशन में दक्षिण एशिया की ओर से बोर्ड मेम्बर तथा वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर सोशल साइकाएट्री के सुइसाइडॉलजी सेक्शन के सेक्रेटरी हैं।

उन्हें मनोचिकित्सा सेवा के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ‘डॉ. रामचन्द्र एन. मूर्ति सम्मान–2007’, अन्तरराष्ट्रीय योगदान के लिए अमेरिकन साइकाएट्रिक एसोसिएशन के ‘डिस्टिंग्विश्ड फेलो सम्मान’, ‘एक मनोचिकित्सक के नोट्स’ के लिए ‘अयोध्या प्रसाद खत्री स्मृति सम्मान–2015’ तथा कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बनारसी दास भोजपुरी सम्मान–2019’ से सम्मानित किया जा चुका है।

सम्प्रति : मनोवेद माइंड हॉस्पिटल, पटना में मनोचिकित्सक।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top