Facebook Pixel

Olympic Khelon Ko Jaanein-Hard Cover

Special Price ₹420.75 Regular Price ₹495.00
15% Off
In stock
SKU
9789391950170
- +
Share:
Codicon

‘ओलम्पिक खेलों को जानें’—इस पुस्तक को आप ओलम्पिक खेलों की प्राथमिक मार्गदर्शिका कह सकते हैं। इसमें वह सब जानकारी दी गई है जो ओलम्पिक में भाग लेने के इच्छुक किसी भी खिलाड़ी को सबसे पहले चाहिए होती है। वे कौन से खेल हैं जो ओलम्पिक में खेले जाते हैं, इससे लेकर, कौन-सा खेल कैसे खेला जाता है, उसके नियम क्या होते हैं, ओलम्पिक में उस खेल को कब शामिल किया गया और अब तक किस-किस खिलाड़ी ने उसमें पदक जीते—यह सब आप इस पुस्तक से जान सकते हैं।

भारत जैसे देश में जहाँ युवाओं की इतनी बड़ी संख्या मौजूद है, खेलों के प्रति जैसी भावना और समर्पण होना चाहिए था, वैसा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। सौ साल के अपने ओलम्पिक इतिहास में हमारी उपलब्धियाँ भी बहुत ज्यादा नहीं हैं। योग्य खिलाड़ियों को विश्व-स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए जिस तरह का वातावरण और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, वैसा हमारे युवाओं को आमतौर पर नहीं मिल पाता। सामाजिक-आर्थिक वजहों के साथ इसका एक कारण आधारभूत जानकारी का अभाव भी है।

यह पुस्तक उसी कमी को पूरा करने की एक कोशिश है। ओलम्पिक और अन्य खेलों के इतिहास तथा तकनीकी पक्ष के गहरे जानकर लेखक ने इस पुस्तक को सरल भाषा और तथ्यात्मक प्रामाणिकता के साथ लिखा है। हर स्तर के पाठक के लिए बोधगम्य और उपयोगी यह पुस्तक खासतौर पर ओलम्पिक खेलों में रुचि रखनेवाले भावी खिलाड़ियों, खेल-प्रेमियों और ऐसे पाठकों के लिए उपादेय साबित होगी जो खेल-संस्कृति और खेल-भावना को देश-दुनिया की आंतरिक सम्पन्नता के लिए जरूरी मानते हैं।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2022
Edition Year 2026, Ed. 2nd
Pages 112p
Price ₹495.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 20.5 X 14.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Olympic Khelon Ko Jaanein-Hard Cover
Your Rating
Kanishk Pandey

Author: Kanishk Pandey

कनिष्क पाण्डेय

कनिष्क पाण्डेय सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. हैं। उन्होंने ‘स्पोर्ट्स : ए वे ऑफ़ लाइफ़’ विषय पर तीन साल तक शोध किया है। उन्होंने एक स्वयंसेवी संस्था की स्थापना की और जन-जन तक खेलों को पहुँचाने के लिए प्रयासरत हैं। डॉ. कनिष्क की प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘स्पोर्ट्स : ए वे ऑफ़ लाइफ़’ (अंग्रेजी), ‘स्पोर्ट्स : ए वे ऑफ़ लाइफ़’ (हिन्दी), ‘खेल प्रवेशिका’, ‘Know Sports’, ‘चलो खेलों की ओर’ (NBT), ‘खेलों में भारत के स्वर्णिम पल’, ‘ओलम्पिक खेल और भारत’, ‘ओलम्पिक खेलों को जानें’ आदि। इसके अतिरिक्त इन्होंने ‘आदर्श खेल गाँव’, ‘इनडायरेक्ट स्पोर्ट्स थेरेपी’, ‘स्पोर्ट् सथेरेपी फॉर ऑल’  जैसी संकल्पनाएँ दी हैं।

डॉ. कनिष्क पाण्डेय वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी (IMT), गाजियाबाद में स्पोर्ट् सरिसर्च सेंटर के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top