Facebook Pixel

Khuda Ki Basti-Paper Back

Special Price ₹359.10 Regular Price ₹399.00
10% Off
Out of stock
SKU
9788119159796
Share:
Codicon

‘ख़ुदा की बस्ती’ शौक़त सिद्दीक़ी का बहुचर्चित-बहुप्रशंसित उपन्यास है। इसे पाकिस्तान के सर्वोच्च पुरस्कार ‘आदमजी प्राइज़’ से सम्मानित किया गया है। इसके उर्दू में पाकिस्तान में तीस संस्करण छप चुके हैं और संसार की सभी भाषाओं में यह उपन्यास अनूदित होकर प्रसिद्धि पा चुका है। इस उपन्यास पर आधारित सिन्ध प्रान्त और कराची के बीच ‘ख़ुदा की बस्ती’ बसाई गई है। इस उपन्यास के सारे चरित्र वही हैं, जो ख़ुदा की जीती-जागती बस्तियों में भी मिल जाते हैं—अच्छे-बुरे, गुंडे, मवाली, शिद्दत से प्रेम वाले और उसी शिद्दत से नफ़रत करनेवाले भी। छोटे-मोटे, चोर-उचक्के, जेबकतरे, राजनीति का एक हिस्सा बन जानेवाले भी। इस उपन्यास के प्रकाशित होते ही उर्दू की साहित्यिक दुनिया में हंगामा मच गया, क्योंकि इससे पहले इस विषय पर और इतने अनोखे अन्दाज़ में उर्दू में कुछ भी नहीं लिखा गया था।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Surjeet
Editor Not Selected
Publication Year 2023
Edition Year 2023, Ed. 1st
Pages 392P
Price ₹399.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 3
Write Your Own Review
You're reviewing:Khuda Ki Basti-Paper Back
Your Rating
Shaukat Siddeeqi

Author: Shaukat Siddeeqi

शौक़त सिद्दीक़ी

जन्म : 20 मार्च, 1923; लखनऊ (उ.प्र.)।

उनका बचपन और जवानी का अधिकतर समय लखनऊ में बीता। उन्होंने 1944 में ग्रेजुएशन और 1946 में राजनीति में एम.ए. किया। 1950 में वे पाकिस्तान चले गए। 1952 में सुरैया बेगम से शादी की। जीवन का एक बड़ा भाग अख़बारों में बीता। 1954 में दैनिक ‘टाइम्स ऑफ़ कराची’ से पत्रकार के रूप में जीवन का आरम्भ किया। फिर उर्दू रोज़नामा ‘अंजाम’ और ‘रोज़ाना मुसावत’ के चीफ़ एडिटर रहे, किन्तु 1984 में बदलती राजनीति की करवट से इतने परेशान हुए कि पत्रकारिता से तौबा कर ली।

प्रमुख कृतियाँ : उपन्यास—‘ख़ुदा की बस्ती’ और ‘जांगलूस’—वृहत् उपन्यास, जो कि तीन खंडों में प्रकाशित हुआ। इन दोनों उपन्यासों को पाकिस्तान टी.वी. ने टी.वी. सीरियल रूप में प्रदर्शित किया।

कथा-संकलन—‘तीसरा आदमी’ (1952); ‘अँधेरा और अँधेरा’ (1955); ‘रातों का शहर’ (1956); ‘कीमियागर’ (1984)

इन्हें कई सम्मानों से सम्मानित किया गया था।

निधन : 18 दिसम्बर, 2006

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top