Facebook Pixel

Khalji Kaleen Bharat-Hard Cover

Special Price ₹845.75 Regular Price ₹995.00
15% Off
In stock
SKU
9788126709519
- +
Share:
Codicon

'ख़लजी कालीन भारत' समय के लिहाज से अल्प किन्तु महत्त्व की दृष्टि से अत्यन्त आवश्यक शासनकाल (1290-1320 ई.) से सम्बन्धित पुस्तक है।

डॉ. अतहर अब्बास रिज़वी ने इस पुस्तक में जिन तत्कालीन ग्रन्थों के परम आवश्यक उद्धरणों का समावेश किया है, उनमें हैं-जियाउद्दीन बरनी की 'तारीखे फ़ीरोजशाही', अमीर खुसरो के पाँच ऐतिहासिक ग्रन्थ 'मिफ़ताहुल फुतूह', 'खजाइनुल फुतूह', 'दिवलरानी खिज्र खानी', 'नुह सिपेहर' और 'तुग़लक्रनामा', साथ ही मुहम्मद बिन तुग़लक़ की मृत्यु से कुछ ही पहले लिखनेवाले एसामी की 'फुतूहुस्सलातीन'।

इब्ने बतूता की यात्रा के उल्लेख से भी खलजी वंश से सम्बन्धित उद्धरण दिए गए हैं। कुछ काल पीछे के लिखे हुए तीन अन्य ग्रन्थों का भी समावेश इसलिए कर लिया गया है कि जिन मूल ग्रन्थों के आधार पर वे लिखे गए हैं, उनके अप्राप्य हो जाने के कारण उनकी अहमियत बढ़ गई है। ये ग्रन्थ हैं यहया बिन अहमद का 'तारीखे मुबारक शाही', अबुल क़ासिम हिन्दू शाह फ़रिश्ता अस्तराबादी का 'गुलशने इब्राहीमी' जिसकी प्रसिद्धि 'तीरीखे फ़रिश्ता' के नाम से है, और जफ़रुलवालेह के नाम से प्रचलित अरबी में लिखा हुआ' गुजरात का इतिहास'।

द्वान अनुवादक ने इन ग्रन्थों का आलोचनात्मक विवेचन किया है जिसके चलते यह पुस्तक इतिहासज्ञों के साथ-साथ सामान्य पाठकों के लिए भी सुग्राह्य हो गई है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2005
Edition Year 2023, Ed. 5th
Pages 221p
Price ₹995.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 24.5 X 16 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Khalji Kaleen Bharat-Hard Cover
Your Rating
Saiyad Athar Abbas Rizvi

Author: Saiyad Athar Abbas Rizvi

सैयद अतहर अब्बास रिज़वी

विख्यात इतिहासविद्, सम्पादक, अनुवादक।

जन्म : सन् 1921

कृतियाँ : ‘मुस्लिम रिवाइवलिस्ट मूवमेंट्स इन नार्दर्न इंडिया इन द सिक्सटींथ एंड सेवेंटींथ सेंचुरीज़’ (1965), ‘इंटेलेक्चुअल हिस्ट्री ऑफ़ अकबर्स रेन’ (1971), ‘ए हिस्ट्री ऑफ़ सूफ़ीज्म इन इंडिया’ (दो खंड, 1978 व 1988), ‘शाह वली अल्लाह एंड हिज टाइम्स’ (1980), ‘शाह अब्दुल अज़ीज़’ (1982), ‘सोशियो-इंटेलेक्चुअल हिस्ट्री ऑफ़ द इश्ना अश्री शियाज इन इंडिया’ (दो खंड, 1986)।

अनूदित कृतियाँ : ‘मुक़द्दिमा’ (1961), ‘फतेहपुर सीकरी’ (वी.जे.ए. फ्लीन के साथ, 1975), ‘ईरान : रॉयल्टी, रिलीजन एंड रिवोल्यूशन’ (1980), ‘द वंडर दैट वाज इंडिया’ (दो खंड, 1987)।

विभिन्न पत्रिकाओं व जर्नल्स में आलेख।

निधन : 3 सितम्बर, 1994

 

 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top