Facebook Pixel

Huckulburry Finn-Hard Cover

Special Price ₹335.75 Regular Price ₹395.00
15% Off
In stock
SKU
9788183613613
- +
Share:
Codicon

विश्व साहित्य के महान उपन्यासों को किशारों के लिए संक्षिप्त-रूपान्तरित संस्करणों की शृंखला में यह मार्क ट्वेन के प्रसिद्ध उपन्यास ‘द एडवेंचर्स ऑफ़ हकलबरी फ़िन’ का रूपान्तरण है। 1884 में प्रकाशित यह उपन्यास अपने रंगभेद-विरोध तथा भाषा-प्रयोगों के लिए कुछ लोगों की आलोचना का निशाना भी बना, लेकिन इसे मार्क ट्वेन की श्रेष्ठतम रचनाओं में एक माना जाता है।

उपन्यास की कहानी के केन्द्र में हकलबरी फ़िन नाम का एक किशोर है जिसे उसके दोस्त हक कहते हैं। नशेड़ी पिता द्वारा पाला गया हक अपने दोस्त जिम, जो एक ग़ुलाम है, के साथ मिसिसिपी नदी की रोमांचक यात्रा पर निकल जाता है। समाज के बन्धन उसे नहीं भाते। प्राकृतिक और सभ्य जीवन-शैली के बीच उसका रुझान प्राकृतिक की ओर है।

मिसिसिपी नदी की यात्रा के दौरान वह जीवन के अनेक सबक़ सीखता है और धीरे-धीरे उसका व्यक्तित्व भी निखरता जाता है। रंगभेद और 19वीं सदी के सभ्य अमेरिकी समाज के दोहरे चरित्र पर तीखी दृष्टि डालनेवाले इस उपन्यास को बाल साहित्य की धारा को एक नए स्तर पर ले जानेवाली रचना कहा जाता है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 1972
Edition Year 2024, Ed. 6th
Pages 88p
Price ₹395.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Huckulburry Finn-Hard Cover
Your Rating
Mark Twain

Author: Mark Twain

मार्क ट्वेन

विख्यात अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का जन्म 30 नवम्बर, 1835 को फ़्लोरिडा में हुआ। अपने ‘विट’ और व्यंग्य के लिए विख्यात मार्क ट्वेन को जीवन में आलोचकों और पाठकों का प्यार समान रूप से मिला। विलियम फ़ॉकनर ने उन्हें ‘अमेरिकी साहित्य के पिता’ के रूप में उल्लिखित किया है। ‘एडवेंचर्स ऑफ़ हकलबरी फ़िन’ और ‘एडवेंचर्स ऑफ़ टॉम सायर’ उनकी सर्वाधिक प्रसिद्ध कृतियाँ हैं।

मार्क ट्वेन का निधन 21 अप्रैल, 1910 को कनेक्टि‍कट में हुआ।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top