Facebook Pixel

Ek Aur Neemsaar-Hard Cover

Special Price ₹212.50 Regular Price ₹250.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788126721948
Share:
Codicon

एक और नीमसार : संगतिन आत्ममन्थन और आन्दोलन’ उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले में सक्रिय पाँच हज़ार दलित और ग़रीब महिलाओं, मज़दूरों और किसानों के संगठन—‘संगतिन किसान मज़दूर संगठन’ के जीवन्त आन्दोलन का दस्तावेज़ है। संगठनात्मक सफ़र के कड़वे-मीठे सचों से भरी इस किताब में संगतिन के तमाम साथियों का कथन और आत्ममन्थन तो है ही, साथ में उनके रोज़मर्रा के संघर्षों की कहानियाँ और उनके सपनों की कविता भी है।

मुल्कों की सरहदों और रात-दिन के फ़ासलों को मिटाकर ऋचा नागर और ऋचा सिंह की संयुक्त लेखनी ने 2004 से 2011 तक के इस सफ़रनामे को कुछ इस तरह पेश किया है कि इसमें डायरी और नाटक, शोध और उपन्यास, कविता और सामाजिक विश्लेषण के रस आपस में घुल-मिलकर पाठक को बाँध लेते हैं।

इस पुस्तक में जहाँ एक ओर हाशिये पर जी रहे लोगों का एक ऐतिहासिक आन्दोलन बनता हुआ दीखता है, वहीं उन्हीं साथियों के बीच मौजूद भावनात्मक और वैचारिक दीवारों और खाइयों को लेकर हो रही जद्दोजहद भी दीखती है। इसी तरह जहाँ एक ओर सरकारी नीतियों और रोज़-दर-रोज़ के मुद्दों को लेकर गाँवों में चलनेवाले सत्ता, वर्ग, जाति और लिंग के संघर्ष उजागर होते हैं, वहीं गाँवों और ज़िले की हदों के भीतर हो रही घटनाओं का राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर चल रही प्रक्रियाओं से गहरा रिश्ता और सरोकार भी दीखता है।

 

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Richa Singh
Editor Not Selected
Publication Year 2012
Edition Year 2012, Ed. 1st
Pages 168p
Price ₹250.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Ek Aur Neemsaar-Hard Cover
Your Rating
Richa Nagar

Author: Richa Nagar

ऋचा नागर

ऋचा नागर यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिनिसोटा के जेंडर, वीमेन एंड सेक्शुएलिटी स्टडीज़ विभाग में प्रोफ़ेसर एमेरिटा हैं। स्मिथ कॉलेज में स्टाइनम चेयर इन जेंडर स्टडीज़ हैं। ‘संगतिन यात्रा’, ‘Playing With Fire’, ‘A World of Difference’, ‘एक और नीमसार’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें ‘अन्ज़ाल्दुआ बुक अवार्ड’, ‘ग्लोबल डेवलपमेंट स्टडीज़ बुक अवार्ड’, ‘मैकनाइट फ़ेलोशिप’, ‘मैकआर्थर फ़ेलोशिप’ समेत अन्य कई सम्मान मिले हैं।  संगतिन किसान मज़दूर संगठन और परख थिएटर के साथ उनका लम्बा जुड़ाव है। वे AGITATE! Unsettling Knowledges की सह-संस्थापक हैं।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top