Facebook Pixel

Dharam Ke Naam Par-Paper Back

Special Price ₹175.50 Regular Price ₹195.00
10% Off
Out of stock
SKU
9788126725663
Share:
Codicon

धर्म के सही चरित्र एवं स्वरूप से परिचित हुए बिना विवेकहीनता, अन्धविश्वासों एवं भ्रान्तियों से मुक़ाबला नहीं किया जा सकता। इस दिशा में यह पुस्तक एक सार्थक प्रयास है। लेखक ने निष्पक्ष दृष्टि से बिना किसी पूर्वग्रह के तीन धर्मों—हिन्दू, ईसाई और इस्लाम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए हिंसा, नारी और दासत्व के सन्दर्भ में संक्षिप्त पर तथ्यपरक व वस्तुगत विश्लेषण प्रस्तुत किया है।

धर्म का बीभत्स और बर्बर रूप आज हम देख रहे हैं। पूरे भारतीय उपमहाद्वीप और अफ़ग़ानिस्तान में धर्म के रक्तरंजित इतिहास को दोहराया जा रहा है। धार्मिक-स्थल अपराधियों के शरण-स्थल बने हुए हैं। धर्म का अपराध के साथ गठजोड़ चिन्तित करता है। भजन-कीर्तन-प्रवचन के आयोजनों और धार्मिक-स्थलों के निर्माण में बेशुमार वृद्धि हुई है, वहीं हत्या, बलात्कार, उत्पीड़न और भ्रष्टाचार बढ़े हैं। स्वयं मनुष्य अपनी नियति तथा भाग्य का निर्माता है। समता, स्वतंत्रता और न्याय प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। कोई भी ऐसी व्यवस्था जो मनुष्य को इन अधिकारों से वंचित करती है, वह मानव-विरोधी है, चाहे वह धर्म हो या साम्राज्यवाद या फासीवाद या निजी स्वार्थों पर आधारित विकृत तथा जनविरोधी जनतंत्र। मनुष्य सर्वोपरि है, उसके ऊपर कोई नहीं, न धर्म न ईश्वर।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2003
Edition Year 2013, Ed. 3rd
Pages 236p
Price ₹195.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Dharam Ke Naam Par-Paper Back
Your Rating
Geetesh Sharma

Author: Geetesh Sharma

गीतेश शर्मा

 जन्म : 1932; लखीसराय, बिहार।

शिक्षा : दसवीं।

लेखक, पत्रकार, कल्चरल एक्टिविस्ट, अनीश्वरवादी, भौतिकवादी, चार्वाक, सांख्य दर्शन के अनुयायी।

24 पुस्तकों के रचयिता—12 अँग्रेज़ी, 12 हिन्‍दी।

भारत के अलावा एशिया, अमरीका, अफ्रीका एवं यूरोप के 29 देशों का भ्रमण। विभिन्न विश्वविद्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय व अन्‍तरराष्ट्रीय सेमिनारों में भागीदारी।

चर्चित पुस्तकें : ‘धर्म के नाम पर’, ‘टैगोर : एक दूसरा पक्ष’, ‘हो-ची-मिन्ह और भारत’ (अँग्रेज़ी, हिन्‍दी), ‘वियतनाम : 1982-2017’, ‘नागार्जुन और कलकत्ता’, ‘भगतसिंह का रास्ता’।

25 वर्षों तक कलकत्ता से लोकप्रिय साप्ताहिक 'जन संसार' का सम्‍पादन, प्रकाशन। बुद्ध की उक्ति—'हर चीज़ पर शंका करो, किसी का अंधानुकरण न करो, अपना पथ प्रदर्शक ख़ुद बनो' का अनुकरण। मरणोपरान्‍त देहदान की वसीयत।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top