Facebook Pixel

Dhaai Chal-Paper Back

Special Price ₹179.10 Regular Price ₹199.00
10% Off
In stock
SKU
9789391950064
- +
Share:
Codicon

सत्ता की हिस्सेदारी के लिए कुछ तबकों के बीच ठनी वर्चस्व की लड़ाई, जिनकी तरफ देश की आम जनता बड़ी उम्मीदों से ताकती रहती है।

एक बलात्कार को राजनीति की बिसात बना देने वालों की कहानी, जिनसे लोग न्याय के लिए साथ की अपेक्षा रखते हैं।

धर्म, जाति, मीडिया और राजनीति के नेक्सस की एक ऐसी आपराधिक कथा जो किसी काल्पनिक या दूर की दुनिया की बात नहीं; बल्कि हमारे आसपास रोज़ घट रही घटनाओं का कच्चा चिट्ठा है।

छल-प्रपंच और निजी सम्बन्धों के भीतर चल रहे राजनीतिक समीकरणों की एक ऐसी कथा जो चौंकाती तो है, लेकिन बेभरोसे की नहीं लगती।

‘ढाई चाल’ उपन्यास इस समय की राजनीति की रोमांचक कथा है। राजनीति जो घर और रिश्तों में जड़ें पसार चुकी है, राजनीति जो हमारे समय का सबसे बड़ा मनोरंजन है, राजनीति जो कि अब थ्रिलर है। यही कारण है साजिश और सस्पेंस—किताब के आख़िरी पन्ने तक पाठक को साथ बनाए रखते हैं।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2021
Edition Year 2021, Ed. 2nd
Pages 191p
Price ₹199.00
Publisher Funda (An imprint of Radhakrishna Prakashan)
Dimensions 20 X 13 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Dhaai Chal-Paper Back
Your Rating
Naveen Chaudhary

Author: Naveen Chaudhary

नवीन  चौधरी

बिहार के मधुबनी ज़िले में जन्मे, जयपुर में पले-बढ़े और वर्तमान में नोएडा में रह रहे नवीन चौधरी मार्केटिंग प्रोफ़ेशनल हैं। ब्लॉगिंग के ज़रिए लेखन क्षेत्र में आए नवीन का छात्र राजनीति पर आधारित पहला उपन्यास 'जनता स्टोर' दैनिक जागरण-नील्सन की टॉप 10 हिन्दी बेस्टसेलर लिस्ट में रहा है। इनके लेख और व्यंग्य अख़बारों एवं न्यूज़ वेबसाइट्स में प्रकाशित होते रहे हैं। वे दैनिक भास्कर, आदित्य बिड़ला ग्रुप, दैनिक जागरण और ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी प्रेस के ब्रांड एवं मार्केटिंग विभाग में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में मार्केटिंग कंसल्टेंसी के अतिरिक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रीनप्ले भी लिख रहे हैं।
सम्पर्क : [email protected]; www.naveenchoudhary.com

 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top