Facebook Pixel

Ajnabi-Paper Back

Special Price ₹179.10 Regular Price ₹199.00
10% Off
In stock
SKU
9788119835775
- +
Share:
Codicon

फ्रांस के अमर लेखक, नोबेल पुरस्कार-विजेता अल्बैर कामू मानव-अन्तर्मन के संवेगों और कुंठाओं को अनावृत करने में पटु हैं। नियति में उनका विश्वास है और कृत्य की स्वतंत्रता एक निर्दिष्ट परिधि में ही वह मानते हैं। आरम्भ से अन्त तक पाठक की रुचि को साधे रखनेवाले इस उपन्यास में नायक के समस्त क्रिया-कलाप और उसके साथ घटी घटनाओं में उनका यही जीवन-दर्शन व्यक्त हुआ है।

विश्व के विशिष्ट उपन्यास-साहित्य में स्थान पानेवाले उपन्यास ‘अजनबी’ की कथा-वस्तु न केवल हमारे मर्म को मथ देने में सफल होती है, वरन् हमें जीवन और कर्म, और इन दोनों के उद्देश्यों के सम्बन्ध में भी सोचने पर विवश करती है।

सन् 1942 में प्रकाशित इस उपन्यास को द्वितीय विश्वयुद्ध से उत्पन्न हताशा और विसंगतियों को अभिव्यक्त करनेवाली कृति माना जाता है। उपन्यास के नायक से कामू यहाँ जीवन की निरुद्देश्यता और मृत्यु की अनिवार्यता को रेखांकित करते हैं; नायक की समाज से विरक्ति और उदासीनता का जैसा मार्मिक चित्रण कामू ने इस उपन्यास में किया है, वह आज भी स्तब्ध कर देता है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Editor Not Selected
Publication Year 2023
Edition Year 2024, Ed. 2nd
Pages 168p
Price ₹199.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 20 X 13 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Ajnabi-Paper Back
Your Rating
Albert Camus

Author: Albert Camus

अल्बैर कामू

अल्बैर कामू (1913-1960) आधुनिक फ़्रेंच साहित्य के प्रमुख हस्ताक्षर और चिन्तक थे। उनके और ज्याँ-पाल सार्त्र के बीच हुई बहस को बीसवीं शताब्दी की सबसे महत्त्वपूर्ण साहित्यिक-वैचारिक बहसों में शुमार किया जाता है। उन्हें 1957 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। ‘प्लेग’, ‘पतन’, ‘अजनबी’, ‘सुखी मृत्यु’, ‘पहला आदमी’ (उपन्यास); ‘निर्वासन और आधिपत्य’ (कहानी-संग्रह); ‘कालिगुला’, ‘न्यायप्रिय’, ‘अर्थदोष’ (नाटक) उनकी चर्चित कृतियाँ हैं।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top