Facebook Pixel

Uttar Pradesh Ka Swatantrata Sangram : Sant Kabir Nagar-Hard Cover

Special Price ₹425.00 Regular Price ₹500.00
15% Off
In stock
SKU
9789394902459
- +
Share:
Codicon

संत कबीर नगर की भौगोलिक व सांस्कृतिक सीमा के अंतर्गत प्राचीनकाल से लेकर मध्यकाल और विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान ऐतिहासिक महत्त्व की अनेक घटनाएँ हुई हैं जिनका विवरण इस पुस्तक में दिया गया है। 1857 से लेकर 1947 तक इस क्षेत्र ने देश की आजादी के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इसके अलावा देश की सांस्कृतिक अस्मिता के लिहाज से भी इस जनपद का विशेष स्थान है। इस क्षेत्र में शृंगार के कवि रंग नारायण पाल 'रंगपाल' और रामदेव सिंह 'कलाधर' जैसी साहित्यिक विभूतियाँ भी रही हैं जिनकी विस्तृत जानकारी इस पुस्तक में दी गई है। इसके अलावा यहाँ के औद्योगिक तथा वाणिज्यिक परिदृश्य को भी इस अध्ययन में शामिल किया गया है ताकि स्वतंत्रता आंदोलन की गतिविधियों का संपूर्ण परिप्रेक्ष्य स्पष्ट हो सके। प्राचीन मंदिर और उनसे जुड़ी जनश्रुतियाँ भी इस परिदृश्य का अभिन्न अंग हैं।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Anand kumar Singh
Publication Year 2023
Edition Year 2023, Ed. 1st
Pages 128p
Price ₹500.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 24.5 X 16.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Uttar Pradesh Ka Swatantrata Sangram : Sant Kabir Nagar-Hard Cover
Your Rating

Author: Ajay Kumar Pandey

अजय कुमार पांडेय

अजय कुमार पांडेय का जन्म 01.01.1977 को ग्राम-कुशमुलिया, पोस्ट-मेहनगर (करौती), जनपद-आजमगढ़ में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा मेहनगर एवं ग्राम समाज इंटर कॉलेज, जयनगर से प्राप्त की। स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की। बी.एड. पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से किया। वर्ष 2000 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी. नेट) की परीक्षा उत्तीर्ण की। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के इतिहास विभाग में शोधरत हैं। संप्रति संत कबीर आचार्य अमृतदास महाविद्यालय, मगहर में इतिहास विषय में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। लेखक के मगहर में आयोजित ‘मगहर महोत्सव’ में प्रकाशित ‘स्मारिका’ में सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर कई लेख प्रकाशित हैं।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top