Facebook Pixel

Uttar Pradesh Ka Swatantrata Sangram : Gonda-Hard Cover

Special Price ₹425.00 Regular Price ₹500.00
15% Off
In stock
SKU
9789394902473
- +
Share:
Codicon

भारत की स्वतंत्रता के लिए जनपद गोण्डा के रियासतदारों ने जिस वीरता और समर्पण के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया वह जितना श्लाघनीय है, उतना ही प्रणम्य भी। राष्ट्रीय आंदोलन के हर चरण में इस क्षेत्र की सक्रियता अबाधित रही है। इनमें भी गोंडा नरेश देवी बख्श सिंह की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इस पुस्तक में जिले का वह इतिहास समेटा गया है ​जिसके केंद्र में देश का स्वतंत्रता संघर्ष है।

ज्ञात हो कि जिला गोंडा की स्वातंत्र्य-चेतना का इतिहास प्राचीन काल तक जाता है। यही नहीं संस्कृति के संदर्भ में भी इसका स्थान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। अयोध्या के इक्ष्वाकुवंशीय चक्रवर्ती राजाओं की छत्रच्छाया में यह पावन भूमि आश्रम-संस्कृति का केंद्र बनी और कितनी ही घटनाओं की साक्षी भी। राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ, दशरथ द्वारा मात-पि​तृभक्त श्रवण कुमार का वध, च्यवन, पाराशर, शौनक और जमदग्नि ऋषि की आश्रम-स्थली से लेकर यह भूमि बुद्ध के संचरण और विश्राम तथा अमर रचनाकार तुलसी के जन्म की साक्षी भी रही।

यह पुस्तक जिला गोंडा की इसी ऐतिहासिकता को समर्पित है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Dr. Lavkush Dwivedi
Publication Year 2023
Edition Year 2023, Ed. 1st
Pages 188p
Price ₹500.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 24.5 X 16.5 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Uttar Pradesh Ka Swatantrata Sangram : Gonda-Hard Cover
Your Rating

Author: Nisha Gahlot

डॉ. निशा गहलौत 

शिक्षा : एम.ए. हिन्दी, एम.ए. भाषाविज्ञान, पी-एच.डी. (हिन्दी) ए.पी.सेन गर्ल्स पी.जी. कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर तथा विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त। ‘हिन्दी कहानी में गांधीवाद’ , निबंध ‘इंद्रधनुष’ तथा ‘रेशम का कीड़ा’ पुस्तकों का प्रकाशन। ‘कादम्बनी’, ‘आजकल’, पत्रिकाओं के अतिरिक्त कई पत्र-पत्रिकाओं में कहानियों का प्रकाशन।

दूरदर्शन लखनऊ और आकाशवाणी लखनऊ से कार्यक्रमों का प्रसारण।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top