Facebook Pixel

Upyatra-Paper Back

Special Price ₹225.00 Regular Price ₹250.00
10% Off
In stock
SKU
9788119092444
- +
Share:
Codicon

भारत में साम्प्रदायिक दंगे तो 6 दिसम्बर, 1992 के पहले भी होते थे, मगर तब उसका प्रभाव स्थानीय स्तर पर ही होता था। किसी शहर में दंगा हो रहा हो तो दूसरे शहर के हिन्दू-मुसलमान उसको लेकर चिन्तित भले ही होते थे, मगर आपसदारी में कोई कमी नहीं आती थी। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद स्थिति बदल गई। इस घटना ने पूरे देश के अल्पसंख्यक समुदाय के अन्दर दहशत और असुरक्षाबोध पैदा कर दिया। पहली बार भारत की लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था के प्रति अल्पसंख्यकों का विश्वास डगमगाया। इस उपन्यास में इसी बदले हुए माहौल में भय और नाउम्मीदी के बीच जी रहे अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक के अन्तर्लोक और बाह्यलोक की पड़ताल करने की कोशिश की गई है।

‘उपयात्रा’ मो. आरिफ का दूसरा उपन्यास है। पहला उपन्यास उन्होंने अंग्रेज़ी में लिखा था। इस तरह हिन्दी में यह पहला ही है और इस दृष्टि से यह कृति लेखक की असीम सम्भावनाओं के प्रति आश्वस्त करती है। लेखक ने समय की विसंगतियों और विडम्बनाओं को झेल रहे एक नवयुवक के अन्तर्द्वन्द्वों को बहुत ही गहराई से उभारा है। बीसवीं शताब्दी के आख़िरी कुछ वर्षों में हिन्दीभाषी समाज में आई उथल-पुथल को समझने की दृष्टि से यह एक उल्लेखनीय कृति है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2023
Edition Year 2023, Ed. 1st
Pages 207p
Price ₹250.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Upyatra-Paper Back
Your Rating
Mohd. Arif

Author: Mohd. Arif

मो. आरिफ़

7 मई, 1961 को सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे मोहम्मद आरिफ़ सुपरिचित कथाकार हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आधुनिक इतिहास में एम.ए. किया है। 2005 में उनकी पहली कहानी ‘फुर्सत’ प्रकाशित हुई। इसी वर्ष ‘वागर्थ’ पत्रिका के नवलेखन अंक में छपी ‘लू’ द‍लित-विमर्श की एक माइल स्टोन कहानी मानी गई। ‘मौसम’, ‘चोर सिपाही’, ‘चूक’ आदि उनकी यादगार कहानियाँ हैं।

उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘उपयात्रा’ (उपन्यास); ‘फिर कभी’, ‘फूलों का बाड़ा’, ‘चोर सिपाही’, ‘चूक’, ‘मेरी प्रिय कहानियाँ’, ‘बहुरूपिये’ (कहानी-संग्रह)।

उन्हें ‘प्रेमचन्द स्मृति कथा सम्मान’, ‘रेवांत सम्मान’ और ‘वनमाली कथा सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top