Facebook Pixel

Unchi Udan-Hard Cover

Special Price ₹250.75 Regular Price ₹295.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788183614085
Share:
Codicon

डॉ. कुसुम लुनिया का नाटक ‘ऊँची उड़ान’ कितना मार्मिक है, इसका अनुमान आप इसी तथ्य से लगा सकते हैं कि इसकी भूमिका लिखने के लिए जब मैंने इसे पढ़ा तो तीन-चार बार मेरी आँखों में आँसू छलक आए। कन्या भ्रूण-हत्या जैसे शुष्क और समाज-सुधार सम्बन्धी विषय पर कोई नाटक हो और उसे भी देखना नहीं, पढ़ना हो तो वह अपने आप में चुनौती भरा काम है लेकिन इस नाटक के कथानक, पात्रों, कथनोपकथनों और जिज्ञासा ने मुझे इस क़दर बाँधे रखा, जैसे किसी महान साहित्यकार की रचना बाँधे रखती है।

मैं सोचता रहा कि यदि ‘ऊँची उड़ान’ का कोई श्रेष्ठ मंचन कर सके तो इस नाटक को देश में लाखों दर्शक मिल सकते हैं। यह अकेला नाटक लोगों को भ्रूण-हत्या से विरत करने में वह भूमिका अदा कर सकता है जो साधु-संतों और समाज-सुधारकों के सैकड़ों-सैकड़ों उपदेश नहीं कर सकते। वास्तव में कुसुम जी ने समाज-सुधारकों के हाथों में एक ब्रह्मास्त्र थमा दिया है।

यह नाटक यों तो भ्रूण-हत्या पर केन्द्रित है लेकिन इसमें स्त्री-शक्ति का चमत्कारी रूप प्रकट हुआ है। संकल्प, संस्कार और चरित्र-बल के आधार पर कोई स्त्री कहाँ से कहाँ पहुँच सकती है, यह इस नाटक से पता चलता है। जिस भ्रूण की हत्या का आयोजन किया जा रहा था, उसकी रक्षा के बाद वही भ्रूण कैसा दिव्य, कैसा भव्य और कैसा काम्य स्वरूप धारण करता है, इसका जीवन्त और प्रेरक चित्रण कुसुम जी ने अपनी कृति में किया है। भ्रूण-हत्या जैसे दुखद प्रसंग को प्रतिभाशाली लेखिका ने सुखान्त नाटक का रूप देने में जो सफलता अर्जित की है, वह दुर्लभ है।

—वेद प्रताप वैदिक

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2010
Edition Year 2019, Ed. 3rd
Pages 116p
Price ₹295.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22.5 X 14.5 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Unchi Udan-Hard Cover
Your Rating

Author: Kusum Lunia

कुसुम लुनिया

जन्म : सरदार शहर (राज.)।

शिक्षा : एम.ए. (जैन विश्वभारती संस्थान, लाडनूं, राजस्थान), पीएच.डी. (जैन विश्वभारती संस्थान, लाडनूं, राजस्थान), नेट (यू.जी.सी., भारत सरकार)।

सम्मान : ‘शहीदे आजम भगतसिंह सद्भावना पुरस्कार’; ‘करुणा इंटरनेशनल सम्मान’; ‘डॉ. नेमिचन्द जैन स्मृति पुरस्कार’; ‘ज्ञानोदय पुरस्कार’; ‘गंगादेवी सरावगी जैन विद्या पुरस्कार’ आदि।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top