Facebook Pixel

Siyasat Bhi Allahabad Mein Sangam Nahati Hai-Paper Back

Special Price ₹187.50 Regular Price ₹250.00
25% Off
In stock
SKU
9789348229328
- +
Share:
Codicon

हिन्दी ग़ज़ल में कहन की, कंटेंट की विविधता की आज़ादी है यद्यपि अब उर्दू शायरी भी सिर्फ़ इश्क़ मोहब्बत नहीं रही। यह बदलाव ही साहित्य को समाज से जोड़ता है। एक अच्छा शेर हमेशा याद रहता है-
शोख इठलाती हुई परियों का है ख़्वाब ग़जल
 झील के पानी में उतरे तो है महताब गज़ल
उसकी आँखों का नशा, जुल्फ़ की खुशबू, टीका
 रंग और मेंहदी रचे हाथों का आदाब ग़ज़ल
मैंने ग़ज़ल को परिभाषित करने की कोशिश की है। आज ग़ज़ल की लोकप्रियता का ये आलम है कि हिन्दी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं यहाँ तक कि बोलियों में भी लिखी और कही जा रही है। मैंने भी विविध विषयों पर ग़ज़ल कही है।

कभी मीराँ, कभी तुलसी, कभी रसखान लिखता हूँ 
ग़ज़ल में गीत में पुरखों का हिन्दुस्तान लिखता हूँ
ग़ज़ल ऐसी हो जिसको खेत का मज़दूर भी समझे 
दिलों की बात जब हो और भी आसान लिखता हूँ
स्त्री सौन्दर्य का उपमान आज बदल गया है, स्त्री आज जमीन से अन्तरिक्ष तक अपने पराक्रम को दिखा रही है। अब वह घरों के दालान और आँगन की शोभा नहीं है
न चूड़ी है, न बिन्दी है, न काजल, माँग टीका है 
ये औरत कामकाजी है ये चेहरा इस सदी का है

आशा है यह संकलन आप सभी को पसन्द आएगा।
  जयकृष्ण राय 'तुषार'

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 2nd
Pages 144p
Price ₹250.00
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Siyasat Bhi Allahabad Mein Sangam Nahati Hai-Paper Back
Your Rating

Author: Jaikrishna Rai 'Tushar'

जयकृष्ण राय 'तुषार'

जयकृष्ण राय 'तुषार' का जन्म 01 जनवरी, 1969 को पसिका, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनका मूल नाम जयकृष्ण नारायण शर्मा है। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से एम.ए. एल-एल.बी. किया।
उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं-'सदी को सुन रहा हूँ मैं', 'कुछ फूलों के कुछ मौसम के', 'मेड़ों पर वसन्त' (नवगीत संकलन) ।
कई नवगीत और ग़जलें विभिन्न साझा संकलनों में शामिल की गई हैं। ऐसे संकलनों में प्रमुख हैं- 'समकालीन हिन्दी ग़ज्जल संग्रह', 'समकालीन नवगीत संग्रह' और 'हिन्दी की बेहतरीन ग़ज़लें'। बी. बी. सी. हिन्दी पत्रिका सहित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। आकाशवाणी, दूरदर्शन से काव्य-पाठ। ब्लॉग-छान्दसिक अनुगायन एवं सुनहरी कलम से।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 'बलवीर सिंह रंग सर्जना पुरस्कार', 'शिव बहादुर सिंह भदौरिया सम्मान', 'देवराज वर्मा सम्मान' और उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा कविता के माध्यम से जागरूकता पर प्रशस्ति पत्र 2019 से सम्मानित किया गया है।
सम्प्रति : अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राज्य विधि अधिकारी, उत्तर प्रदेश सरकार एवं सी.जी.सी. (यू.ओ.आइ.)
ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top