Facebook Pixel

Sakshatkar : Kaise Hon Taiyar-Paper Back

Special Price ₹112.50 Regular Price ₹125.00
10% Off
Out of stock
SKU
9788126715121
Share:
Codicon

फ़्रायड ने कहा है कि जब किरण फूटती है तो सवेरा होता है। वही महत्त्व संवाद का भी है कि जब कोई व्यक्ति बोलता है तो वह खुलता है। साक्षात्कार दरअसल नियोक्ता द्वारा उम्मीदवार को खोलने का ही प्रयास है जिससे वह पता लगाता है कि उम्मीदवार उनके संस्थान के लिए कितना समर्थ और योग्य है। यह पुस्तक साक्षात्कार की तकनीक पर केन्द्रित है, लेकिन इसका मूल स्वर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

साक्षात्कार के दौरान क्या कहना है, इसकी तैयारी महत्त्वपूर्ण है, लेकिन कैसे कहना है, यह उससे भी अधिक महत्त्वपूर्ण है। यह पुस्तक युवा साथियों के सामने आनेवाली ऐसी कई दिक़्क़तों का हल बताती है।

याद रखें—सफलता उन्हीं को मिलती है जिन्हें अपना लक्ष्य और उस तक पहुँचने का सही रास्ता मालूम होता है। इस रास्ते को सफलतापूर्वक तय कर लेना, बहुत बड़ा रहस्य या तिलिस्म नहीं है। अच्छी क्षमता होने के बावजूद अक्सर कुछ लोगों के क़दम डगमगा जाते हैं। इस पुस्तक का ध्येय यही है कि आप बिलकुल न डगमगाएँ।

 

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2016
Edition Year 2016, Ed. 2nd
Pages 132p
Price ₹125.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Sakshatkar : Kaise Hon Taiyar-Paper Back
Your Rating

Author: Shahroz

शहरोज़

शेरघाटी बिहार में जन्मे सैयद शहरोज़ कमर पेशे से पत्रकार हैं। ग़ज़लें, नज़्में और कविताएँ भी लिखते हैं। एक कविता-संग्रह प्रकाशित हो चुका है। उर्दू और अंग्रेज़ी से अनुवाद के अलावा कुछ किताबों का सम्‍पादन भी किया है। ‘दैनिक भास्कर’ में लम्बे समय तक विशेष संवाददाता रहने के बाद अब वेब पत्रकारिता कर रहे हैं।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top