Rusi Sanskriti : Udbhav Aur Vinash-Hard Cover

Author: Kamlesh
Special Price ₹675.75 Regular Price ₹795.00
You Save 15%
ISBN:9789388183451
In stock
SKU
9789388183451
- +

‘‘कवि कमलेश हमारे समय के सबसे पढ़े-लिखे व्यक्ति थे, हालाँकि उन्होंने कभी विद्वता का कोई दावा नहीं किया। उनकी रुचि साहित्य के अलावा संस्कृति और विचार के अनेक अनुशासनों जैसे—दर्शन, मनोविज्ञान, नृतत्त्व आदि में थी। महान् रूसी कवियों और उनके माध्यम से रूसी संस्कृति की उद्भव-गाथा और उसके विनाश की शोक-कथा प्रस्तुत करनेवाली यह अनूठी पुस्तक है। इसमें कवियों का सिर्फ़ वैचारिक विश्लेषण भर नहीं है—कविताओं का हिन्दी अनुवाद भी है। किसी विदेशी भाषा के इतने सारे महान् कवियों और उनके माध्यम से किसी देश की संस्कृति के अध्ययन का ऐसा कोई दूसरा उदाहरण हिन्दी में तो क्या शायद किसी अन्य भारतीय भाषा में भी न होगा। इस अद्वितीय पुस्तक को रज़ा पुस्तक माला के अन्तर्गत हम सहर्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।

—अशोक वाजपेयी

More Information
Language Hindi
Format Hard Back, Paper Back
Publication Year 2018
Edition Year 2018, Ed. 1st
Pages 327p
Price ₹795.00
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 2.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Rusi Sanskriti : Udbhav Aur Vinash-Hard Cover
Your Rating
Kamlesh

Author: Kamlesh

कमलेश

हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि, विचारक, अनुवादक और राजनीतिकर्त्ता। अब दिवंगत। इनके तीन कविता-संग्रह ‘जरत्कारु’, ‘खुले में आवास’ और ‘बसाव’ प्रकाशित हुए हैं। कमलेश जी की कविताओं में भारतीय परम्परा की समृद्धि के दर्शन को अनेक आलोचकों ने रेखांकित किया है। इन्होंने पाब्लो नेरुदा की प्रसिद्ध कविता ‘माचू पिच्चू के शिखर’ समेत अनेक कविताओं के अनुवाद किए हैं। कमलेश जी ने साहित्य और इतिहास आदि अनेक अनुशासनों की पुस्तकों पर विस्तार से लिखा है। अपने निधन से पहले कमलेश जी भारत की जाति-व्यवस्था आदि अनेक संस्थानों को औपनिवेशिक विचारों के कुहासे से बाहर निकालकर सम्यक् आलोक में देखने का महती प्रयत्न कर रहे थे।

Read More
Books by this Author
Back to Top