Facebook Pixel

Radhakrishna Hindi-Angreji Vyavharik Kosh-Hard Cover

Special Price ₹590.75 Regular Price ₹695.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788183615396
Share:
Codicon

आज हमारे सामाजिक तथा शैक्षिक जीवन में अंग्रेज़ी का स्थान बहुत महत्त्पूर्ण है। हिन्‍दी के साथ-साथ अंग्रेज़ी भी एक सम्‍पर्क भाषा के रूप में कार्य कर रही है। इसी कारण हिन्‍दी-अंग्रेज़ी तथा अंग्रेज़ी-हिन्‍दी शब्दकोशों की प्रासंगिकता भी बढ़ जाती है।

इन बातों को ध्यान में रखते हुए हिन्‍दी-अंग्रेज़ी कोश का प्रकाशन किया जा रहा है। इस कोश में विद्वान कोशकारों ने जहाँ विद्यार्थियों के पाठ्य-क्रम को ध्यान में रखा है, वहाँ सामान्य पाठकों के दैनिक व्यवहार में आनेवाली आवश्यकताओं पर भी ध्यान केन्द्रित किया है। हिन्‍दी भाषा के उन सभी शब्दों को इस कोश में समाहित किया गया है जो पाठ्य-पुस्तकों, मीडिया माध्यमों व सार्वजानिक जीवन में प्रयुक्त होते हैं।

साथ ही, जो लोग हिन्‍दी की अपेक्षा अंग्रेज़ी में ज्‍़यादा गति रखते हैं, यह कोश उनके लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। हिन्‍दी से अंग्रेज़ी भाषा में अनुवाद-कार्य करनेवाले लोग भी इस कोश से अपेक्षित लाभ उठा सकते हैं।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2012
Edition Year 2017, Ed. 2nd
Pages 340p
Price ₹695.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22.5 X 14.5 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Radhakrishna Hindi-Angreji Vyavharik Kosh-Hard Cover
Your Rating
Dwarka Prasad

Author: Dwarka Prasad

डॉ. द्वारका प्रसाद  

जन्म : 9 अगस्त, 1917 पेशे से मनोचिकित्सक द्वारिका प्रसाद ने भाषा विज्ञान, कोश निर्माण और मनोविज्ञान पर कई पुस्तकों की रचना की है। इनके अलावा उपन्यास, नाटक, कहानी, िनबन्ध आदि विधाओं में भी उल्लेखनीय काम किया। बच्चों के लिए भी लिखा। आकाशवाणी और अनेक पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न सामाजिक, मनोवैज्ञानिक एवं शिक्षाप्रद विषयों पर लेखन। प्रकाशित कोशग्रन्थ : ‘राजकमल विद्यार्थी हिन्दी-अंग्रेजी शब्दकोश’, ‘राजकमल विद्यार्थी अंग्रेजी-हिन्दी शब्दकोश’, ‘राधाकृष्ण अंग्रेजी-हिन्दी व्यावहारिक कोश एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्यावहारिक कोश’। संतोष प्रसाद उनकी जीवन-संगिनी हैं। निधन : 21 जुलाई, 2005

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top