Facebook Pixel

Prabandh Paribhasha Kosh-Hard Cover

Special Price ₹255.00 Regular Price ₹300.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788126714278
Share:
Codicon

आज़ादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी विभिन्न विषयों पर हिन्दी में ऐसी मानक व स्तरीय पुस्तक उपलब्ध नहीं थी, जिसमें हिन्दी की मानक तकनीकी शब्दावली का प्रयोग किया गया हो। ख्यात शिक्षाविद् सुदर्शन कुमार कपूर की यह पुस्तक ‘प्रबन्ध परिभाषा कोश’ इस रिक्तता और कमी को पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास है। इस पुस्तक में प्रबन्ध की विभिन्न शाखाओं—जैसे प्रबन्ध के सिद्धान्त, संगठनात्मक व्यवहार, विपणन, वित्तीय और कार्मिक प्रबन्ध आदि से सम्बन्धित लगभग हज़ारेक संकल्पनाओं की व्याख्या की गई है। लेखक ने वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा बताए मानक शब्दावली के सार्थक प्रयोग भी बताए हैं।

पुस्तक की मौलिकता इस बात में सन्निहित है कि इसकी रचना वर्णक्रमानुसार न होकर, प्रबंधशास्त्र से सम्बन्धित विद्यालयीन, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तरों पर निर्धारित पाठ्यक्रमों पर आधारित है। छात्रों और शिक्षकों के लिए सन्दर्भ-ग्रन्थ के साथ-साथ सन्दर्शिका के रूप में भी उपयोगी कोश।

 

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2008
Edition Year 2008, Ed. 1st
Pages 253p
Price ₹300.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Prabandh Paribhasha Kosh-Hard Cover
Your Rating

Author: Sudarshan Kumar Kapoor

सुदर्शन कुमार कपूर

ख्यात शिक्षाविद्। शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक व विस्तृत अनुभव।

स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर की प्रबन्धशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा सांख्यिकी विषयों पर अंग्रेज़ी और हिन्दी में एक दर्जन से अधिक मानक पाठ्य-पुस्तकें प्रकाशित। एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा प्रकाशित अर्थशास्त्र की पाठ्य-पुस्तकों का हिन्दी में अनुवाद।

हिन्दीभाषी राज्यों में प्राथमिक स्तर से लेकर विश्वविद्यालयीन स्तर पर हिन्दी को शिक्षा के माध्यम के रूप में अपनाने के प्रबल पक्षधर श्री कपूर अन्य राज्यों में मातृभाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने के समर्थक हैं।

निधन : 16 अगस्‍त, 2010

 

 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top