Facebook Pixel

Paapoo-Paper Back

Special Price ₹187.50 Regular Price ₹250.00
25% Off
In stock
SKU
9789360868666
- +
Share:
Codicon

आठ साल की एक लड़की सांतो दोमिंगो में अपने पिता–पापू–का इन्तज़ार करती है। यह इन्तज़ार उसे एक लम्बी और दर्दनाक मौत जैसा लगता है लेकिन वह राह देखती है कि पापू अमेरिका से आएँगे और अपनी दौलत और शोहरत की शानदार उपलब्धियों—चमचमाती नई कारों, पोलो शर्टों, सोने की चेन और सुन्दर जूतों से उसे अभिभूत कर देंगे।

जब पापू आते हैं तो वह उसे फ़िल्म ‘फ़्राइडे द थर्टींथ’ के जेसन जैसे मालूम पड़ते हैं—स्मार्ट, चतुर और निर्मम। वे एक डोमिनिकन माफ़िया बॉस हैं, एक ड्रग डीलर, एक ऐसा शख़्स जो अविश्वसनीय रूप से ख़तरनाक है, लेकिन इससे उसकी बेटी ख़ुद को बेहद ताक़तवर और जीवन्त महसूस करती है। लड़की के जीवन में पापू आते हैं, ग़ायब हो जाते हैं और फिर एक बार और प्रकट होते हैं पैसे, गाड़ियों और मार-तमाम तोहफ़ों से लदे हुए, प्रेमिकाओं से घिरे हुए।

सांतो दोमिंगो और अपने पिता के साथ की गई अमेरिका की जगर-मगर यात्राओं के बीच विभाजित, एक लड़की की बचपन की यादों को समेटे यह उपन्यास एक बेटी के प्यार के अलावा अपराध और मर्दानगी के आकर्षण और बड़ों की दुनिया की हिंसा का कभी न भूलने वाला चित्र पेश करता है। एक बच्ची की कल्पना के साथ व्यंग्य और विज्ञान-कथा के साथ ख़ौफ़ का कुशल मिश्रण, कैरेबियाई संस्कृति की पृष्ठभूमि में बुनी गई इस कहानी को अत्यन्त प्रभावी बना देता है।

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Maneesha Taneja
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 160p
Price ₹250.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 20 X 13 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Paapoo-Paper Back
Your Rating
Rita Indiana

Author: Rita Indiana

रीता इंडियाना

डोमिनिकन लेखिका और गायक-गीतकार रीता इंडियाना का जन्म 11 जून, 1977 को हुआ। वे कैरेबियन साहित्यिक परिदृश्य और डोमिनिकन रिपब्लिक संगीत की दुनिया का मशहूर नाम हैं। 2011 में वह स्पैनिश अख़बार ‘एल पाइस’ द्वारा चुने गए 100 सबसे प्रभावशाली लातीनी व्यक्तित्वों में एक थीं। उनके पाँच उपन्यास और तीन कहानी-संग्रह प्रकाशित हैं। जिनमें से तीन उपन्यासों का अंग्रेज़ी में अनुवाद हो चुका है। उनके उपन्यास ‘पापी’ का यह अनुवाद डोमिनिकन रिपब्लिक के साहित्य का पहला हिन्दी अनुवाद है।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top