Facebook Pixel

Khali Naam Gulab Ka-Hard Cover

Special Price ₹680.00 Regular Price ₹800.00
15% Off
In stock
SKU
9788126728930
- +
Share:
Codicon

प्रख्यात इतालवी कथाकार, सौन्दर्यशास्त्री और साहित्य-चिन्तक अम्बर्तो इको की यह क्लासिक औपन्यासिक कृति चौदहवीं सदी के एक ईसाई मद में घटित रोमांचकारी घटनाओं का वृत्तान्त है। मठ में एक के बाद एक होती आधा दर्जन से ज़्यादा संन्यासियों की रहस्यमय हत्याएँ और उपन्यास के मुख्य चरित्र, फ़्रांसिस्कन संन्यासी और पंडित ब्रदर विलिमय द्वारा इस रहस्य को भेदने की कोशिशें, एक दूसरे गहरे स्तर पर, ज्ञान की क़िलेबन्दी तथा उसको तोड़ने के विलक्षण रूपक में फलित होती हैं जिसमें पुस्तकें और बौद्धिक प्रत्यय, पठन, ज्ञान और जिज्ञासा के संवेग, धार्मिक आस्था और श्रद्धा के उत्कट, हिंसक आवेग जैसी अनेक चीज़ें अपनी साधारण ऐन्द्रियता के साथ हमारे अनुभव का हिस्सा बनती हैं। एक ओर चौदहवीं सदी के ईसाई जगत के धर्मपरीक्षणों और धर्मयुद्धों की पृष्ठभूमि में घटित होती रहस्य और रोमांच से भरी रक्तरंजित घटनाएँ, और दूसरी ओर, मानो, योरोपीय रेनेसां और एनलाइटमेंट की अगुवाई करते, बेहद सघन किन्तु उतने ही प्रांजल और अन्तर्दृष्टिपूर्ण बौद्धिक विमर्श, एक-दूसरे से अन्तर्गुम्फित होकर, एक-दूसरे में रूपान्तरित होकर जिस महान त्रासद रूपक की रचना करते हैं, वह इस उपन्यास का चमत्कृत कर देनेवाला अनुभव है।

 

 

 

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Madan Soni
Editor Not Selected
Publication Year 2015
Edition Year 2015, Ed. 1st
Pages 484p
Price ₹800.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 3.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Khali Naam Gulab Ka-Hard Cover
Your Rating
Umberto Eco

Author: Umberto Eco

अम्बर्तो इको

जन्म : 5 जनवरी, 1932

विश्वविख्यात इतालवी कथाकार, दार्शनिक और साहित्य-चिन्तक अम्बर्तो इको की चालीस से ज़्यादा पुस्तकें प्रकाशित हैं जिनमें ‘द नेम ऑफ़ द रोज’, ‘फूकोज पेंडुलम’, ‘बाडोलिनो’, ‘आयलैंड ऑफ़ द डे बिफ़ोर’, ‘द मिस्टीरियंस फ्लेम ऑफ़ क्वीन लोआना’, ‘द प्राग सिमेट्री और नंबर ज़ीरो’ उपन्यास शामिल हैं। सांकेतिकी, निर्वचन-विद्या, सौन्दर्यशास्त्र और सृजनात्मक लेखन आदि क्षेत्रों में किए गए अपने काम के लिए वे अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित रहे। उनकी कृतियों के विश्व की अनेक भाषाओं में अनुवाद हुए हैं और उनके कृतित्व पर विशद विमर्श हुआ है। 1986 में उनके उपन्यास ‘द नेम ऑफ़ द रोज’ पर अंग्रेज़ी में ज्यां जैक अनउ (Jean-Jacques Annaud) द्वारा निर्देशित फ़िल्म भी बनी है।

निधन : 19 फ़रवरी, 2016

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top