Facebook Pixel

Kasch Ka Vinash-Hard Cover

Special Price ₹510.00 Regular Price ₹600.00
15% Off
In stock
SKU
9788126720569
- +
Share:
Codicon

इस शानदार पुस्तक में, ‘द मैरिज ऑफ़ कैडमस एंड हारमनी’ के ख्यात लेखक, रॉबर्तो कलासो उस कोड का रहस्य खोल देते हैं जिसे बॉदिलेयर आधुनिक कहता है—फ्रेंच रिवॉल्यूशन से चलकर निरन्तर घातक होती द्वितीय विश्वयुद्ध तक की कालावधि। टैलीरॉ के फ़्रांस से लेकर विख्यात अफ़्रीकन शहर कश तक, लेनिन के रूस और कम्बोडिया के नरसंहारी खेतों तक, कलासो हमें मिथकों, साहित्य, कला और विज्ञान की लुभावनी भूल-भुलैयों से होकर सभ्यता के केन्द्र में लाते हैं जहाँ वे इतिहास के गुह्यतम रहस्यों का उद्घाटन करते हैं। आवाज़ों और वार्तालापों से भरी-पूरी, आश्चर्यजनक, पहेली बुझाती, यह गहन पुस्तक पढ़कर भूल जानेवाली चीज़ नहीं है। यह किसी प्राचीन पुस्तकालय की गन्ध की भाँति स्मृति में बसी रह जाती है।

—सुनील खिलनानी, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’, बुक रिव्यू

ऐसा लगता है कि कलासो ने इस माँग करती और कुरेदनेवाली पुस्तक को बनाने में कम से कम एक राष्ट्रीय पुस्तकालय को खँगाला होगा। इसकी विषय-वस्तु आधुनिक मस्तिष्क का छिछलापन है और आधुनिक संस्कृति की कार्य-विधि के कारण ही जिसका कलासो ऐसी बारीकी और योग्यता से विश्लेषण करते हैं...मैं उस विशेषण का प्रयोग करने में हिचक रहा हूँ जिसके योग्य यह पुस्तक सर्वथा है : मास्टरपीस (श्रेष्ठ रचना)...सभी महान पुस्तकों की भाँति यह पुस्तक हमें अधिक पढ़ती है और हम इसे कम पढ़ते हैं और कला या चिन्तन की महान रचनाओं के समान ही, यह आपको अपना जीवन बदलने के लिए विवश कर सकती है।

—जे टॉल्सन, ‘सिविलिजे़शन’

‘द रुइन ऑफ़ कश’ दो विषय लेती है : प्रथम है टैलीरॉ और दूसरा है बाक़ी सब चीज़ें, और बाक़ी सब चीज़ों में वे सब चीज़ें शामिल हैं जो मानव इतिहास में घटित हुई हैं, सभ्यता की शुरुआत से लेकर आज तक...। यह एक ऐसी पुस्तक है जो अपने आपको एक भटकन और आवारापन में उजागर करती है, अपनी कल्पना, मनमर्ज़ी और कभी न तृप्त होनेवाली जिज्ञासा से मार्गदर्शन प्राप्त करती है, और बनी हुई है टुकड़ों से, उद्धरणों और इधर-उधर भटकने से, कहानियों, लघुकथाओं और कहावतों से—यह सब इसलिए कि इसे एक अविरल आनन्द के साथ पढ़ा जा सके।

—इटालो काल्विनो, ‘पैनेरामा मेस’

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Tr. Brijbhushan Paliwal
Editor Not Selected
Publication Year 2011
Edition Year 2011, Ed. 1st
Pages 432p
Price ₹600.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 3
Write Your Own Review
You're reviewing:Kasch Ka Vinash-Hard Cover
Your Rating
Roberto Calasso

Author: Roberto Calasso

रॉबर्तो कलासो

प्रसिद्ध इतालवी लेखक।

जन्म : 1941, फ़्लोरेंस (इटली)।

रॉबर्तो कलासो 1962 में रॉबर्तो बेजलेन तथा लुचियानो फोआ के नेतृत्ववाले उस समूह में शामिल हुए जो तब एक नया प्रकाशन गृह खोलने की दिशा में काम कर रहा था। जब एडेल्फी नाम से प्रकाशन संस्थान की शुरुआत हुई तो 1971 में कलासो को उसका प्रधान सम्पादक बनाया गया। आगे चलकर वे इस संस्थान के प्रबन्ध निदेशक बने। 1980 के दशक में उन्होंने मिथकों पर काम करना शुरू किया। इस शृंखला में अब तक उनकी चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, उनके एक उपन्यास और तीन निबन्ध-संग्रह भी प्रकाशित हैं।

कलासो ने अपने प्रकाशन संस्थान के लिए कई महत्त्वपूर्ण पुस्तकों का अनुवाद भी किया है। वे ‘अमेरिकी अकादमी ऑफ़ आट् र्स एंड साइंसेज़’ के मानद सदस्य हैं। उनकी पुस्तकों का दुनिया की लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

‘क : स्टोरीज ऑफ़ माइंड एंड गॉड्स ऑफ़ इंडिया’ तथा ‘द रुइन ऑफ़ कश’ हिन्दी में प्रकाशित।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top