Facebook Pixel

Ek Hathi Ka Safarnama-Paper Back

Special Price ₹269.10 Regular Price ₹299.00
10% Off
In stock
SKU
9789360868840
- +
Share:
Codicon

दो साल से लिस्बन में रह रहे हाथी सोलोमन को अब एक लम्बे सफ़र पर जाना है। राजा डोम जुआँऊ तृतीय वियना के हैप्सबर्ग के एक आर्चदुक को उसे शादी के तोहफ़े के रूप में भेंट करना चाहता है। अपने नए ठिकाने तक पहुँचने के लिए हाथी को पैदल ही पहुँचना है। इस तरह शुरू होता है वह दिलचस्प सफ़र जो इस बहादुर हाथी को कास्टील के धूल-भरे मैदानों से होते हुए समुद्र पार जेनोआ और उत्तरी इटली तक ले जाएगा। वहाँ उसे बर्फीले आल्प्स को पार करना होगा जैसे सदियों पहले हानिबल के योद्धा हाथियों ने किया था।

यह उपन्यास एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें लेखक ने तथ्यों, किंवदन्तियों और कल्पना का अद्भुत मिश्रण किया है। 

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Manjulata Sharma
Editor Not Selected
Publication Year 2024
Edition Year 2024, Ed. 1st
Pages 208p
Price ₹299.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 20 X 13 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Ek Hathi Ka Safarnama-Paper Back
Your Rating
Jose Saramago

Author: Jose Saramago

जुज़े सारामागु

जुज़े सारामागु को पिछले सौ सालों के सबसे महत्त्वपूर्ण अन्तरराष्ट्रीय लेखकों में गिना जाता है। उनका जन्म 16 नवम्बर, 1922 को पुर्तगाल में हुआ। उम्र के छठे दशक में ‘बाल्टासर’ और ‘ब्लिमुंडा’ पुस्तकों के प्रकाशन के साथ एक लेखक के रूप उन्हें विशेष ख्याति मिली। उनकी अन्य प्रमुख पुस्तकें हैं—‘मैनुअल ऑफ़ पेंटिंग एंड कैलीग्राफ़ी’, ‘द गॉस्पेल एकॉर्डिंग टू जीसस क्राइस्ट’, ‘ऑल द नेम्स’, ‘डेथ विथ इंटरपशन्स’, ‘द केव’, ‘द डबल’, ‘सीइंग’, ‘ब्लाइंडनेस’, ‘जर्नी टू पुर्तगाल’, ‘स्मॉल मेमोरीज़’। लगभग पचास भाषाओं में उनकी कृतियों के अनुवाद हुए हैं। 1998 में उन्हें साहित्य के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

18 जून, 2010 को स्पेन में उनका निधन हुआ।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top