Facebook Pixel

Dekhan Mein Chhote Lage-Hard Cover

Special Price ₹212.50 Regular Price ₹250.00
15% Off
In stock
SKU
9788180316029
- +
Share:
Codicon

प्रस्तुत पुस्तक ‘देखन में छोटे लगें' 101 लघुकथाओं का संकलन है। लघुकथा हिन्दी कथा साहित्य की एक नई उपलब्धि है। यों इस विधा को नीतिकथा, प्रबोधकथा, बालकथा आदि से जोड़ा गया है, परन्तु यह हिन्दी की एक स्वायत्त विधा है। इसमें लेखिका ने अपने आँखों देखे सत्य को और भोगे हुए यथार्थ को अभिव्यक्ति दी है।

इस कृति का फलक बड़ा व्यापक है। वर्तमान समाज के प्राय: प्रत्येक पक्ष पर इसमें विचार किया गया है। लेखिका ने आज की अमानुषिकता पर अपनी मनोव्यथा व्यक्त की है, राजनीतिक विसंगतियों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है तो दीनों—दुर्बलों के प्रति करुणा को स्वर दिया है। प्रस्तुत कथा-संकलन पाठकों के लिए पठनीय एवं संग्रहणीय है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2011
Edition Year 2011, Ed. 1st
Pages 168p
Price ₹250.00
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Dekhan Mein Chhote Lage-Hard Cover
Your Rating
Champa Shrivastava

Author: Champa Shrivastava

चम्पा श्रीवास्तव


जन्म : 13 जुलाई 1951; रायबरेली।
शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), कानपुर विश्वविद्यालय, उ.प्र., पीएच.डी. सागर विश्वविद्यालय, म.प्र.।
‘हिन्दी के आत्मकथात्मक साहित्य का विकास’ विषय पर शोधकार्य। सम्प्रति एसोसिएट प्रोफ़ेसर, हिन्दी विभाग, फिरोज गांधी स्नातकोत्तर कॉलेज, रायबरेली  (कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर), 38 वर्षों से स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में शिक्षण। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित। आकाशवाणी, रेडियो एवं दूरदर्शन में साहित्यिक वार्ताएँ एवं परिचर्चा। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला एवं संगोष्ठियों में सहभागिता।
सम्मान : ‘मिल्टन अवार्ड’, ‘रेणु स्मृति सम्मान’, ‘गौरापंत शिवानी सम्मान’, ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान’, ‘सरोजिनी मिश्रा स्मृति सम्मान’, ‘खालसा सम्मान’, ‘ज्ञान भारती सम्मान’, ‘परशुराम सम्मान’, ‘निराला सम्मान’, ‘प्रियंवदा सम्मान’, ‘पं. बृज बिहारी द्विवेदी सम्मान’ आदि।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top