Facebook Pixel

Chhoti Darbi Aur Narbada-Hard Cover

Special Price ₹106.25 Regular Price ₹125.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788126710102
Share:
Codicon

इस पुस्तक में दक्षिण राजस्थान के वन क्षेत्र की अनुसूचित जाति, जनजाति की निन्यानबे फ़ीसद निरक्षर महिलाओं के घर से बाहर निकलने और महिला मंडल बनाने के द्वन्द्व, साहस और हाथ में आर्थिक ताक़त आ जाने के साथ ही उनके भीतर अपने अस्तित्व के अहसास का विवरण है।

गाँव में पानी की ज़रूरत को पूरा करने के लिए इन महिलाओं की पहल, उनके काम और उस काम में उनके व्यापक सामाजिक, परिवेशगत व पर्यावरणीय नज़रिए का विश्लेषण भी इस पुस्तक में किया गया है।

पर्यावरण और स्त्री-विषयों पर लगातार नज़र रखनेवाली पत्रकार नीलम गुप्ता ने इस पुस्तक में यह बताने की कोशिश की है कि पानी के लिए काम करते हुए समाज में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की अवधारणा लगातार कभी पृष्ठभूमि में, तो कभी प्रत्यक्ष काम करती रहती है। दूसरा, यह काम वह बिसरा दिया गया काम है जो कभी यहाँ की सामाजिक व्यवस्था में वैयक्तिक व सामाजिक स्तर पर जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होता था।

अन्तिम दो अध्यायों में गाँव में पानी आने से कैसे महिलाओं का जीवन बदला, कैसे उनका निजी, पारिवारिक व सामाजिक जीवन सुखद हुआ, इसका वर्णन किया गया है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Isbn 10 8126710101
Edition Year 2004
Pages 115p
Price ₹125.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 21 X 14 X 1
Write Your Own Review
You're reviewing:Chhoti Darbi Aur Narbada-Hard Cover
Your Rating

Author: Neelam Gupta

नीलम गुप्ता

वरिष्ठ पत्रकार। राजनीतिशास्त्र में स्नातकोत्तर। पत्रकारिता में डिप्लोमा।

समसामयिक लेखन, सम्पादन और रिपोर्टिंग के अलावा महिला, दलित, मानवाधिकार और विकास व शान्ति के सन्दर्भ में राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक स्थितियों व रीतियों-नीतियों का विश्लेषण।

अन्तरराष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय सम्मेलनों की भूमिका और महत्त्व पर अध्ययन। भारतीय महिला आन्दोलन के विभिन्न सोपानों का विश्लेषण। असंगठित क्षेत्र के कामगार, खेतिहर-बुनकर-बीड़ी और घरखाता कामगार महिलाओं पर राष्ट्रस्तरीय शोध और अध्ययन।

कोटा साड़ी कामगारों के साथ कॉलेज जीवन से ही सम्बद्ध।

प्रमुख कृतियाँ : ‘इनविजिबल लेबर’ (अंग्रेज़ी), ‘हाशिए के हाथ’, ‘छोटी दरबी और नर्मदा’ तथा एक बाल रचना ‘चिड़िया टिन-टिन और सवेरा’।

सम्मान : ‘मीडिया अवार्ड’ एवं ‘संयुक्त राष्ट्र अवार्ड’।

सम्प्रति : वर्षों से इंडियन एक्सप्रेस समूह के हिन्दी दैनिक ‘जनसत्ता’ के साथ सम्बद्ध।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top