Facebook Pixel

Chhayavadi Kavya-Kosh-Hard Cover

Special Price ₹1,695.75 Regular Price ₹1,995.00
15% Off
In stock
SKU
9788197927164
- +
Share:
Codicon

छायावाद हिन्दी कविता का एक समृद्ध कालखंड है। प्रसाद, निराला, पंत और महादेवी की इस दौर की कविताओं से प्रविष्टियाँ लेकर इस कोश का निर्माण किया गया है। शब्द और पदबंध के साथ काव्य-पंक्तियाँ दी गयी हैं ताकि छायावादी काव्य-प्रयोगों को व्यवस्थित रूप दिया जा सके। शब्द और पदबंध के प्रासंगिक अर्थ-निर्धारण का प्रयास किया गया है ताकि काव्यार्थ की दिशा को समझने में मदद मिल सके। प्रयुक्त शब्द और पदबंध से जुड़ी काव्य-पंक्तियों के सन्दर्भों को रचनावली/ग्रंथावली की पृष्ठ संख्या के साथ दर्शाया गया है। यह भी दर्ज किया गया है कि काव्य-पंक्ति किस कविता या पुस्तक से ली गयी है।

छायावाद शतायु को प्राप्त कर चुका है। इसकी काव्य-भाषा आकर्षक भी है और शास्त्रीय भी! बदलते दौर में इस काव्य-भाषा को समझने के लिए काव्य-कोश की आवश्यकता बढ़ती जाएगी। छायावादी काव्य के पाठकों, अध्यापकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए ‘छायावादी काव्य-कोश’ मददगार होगा।

कोश का निर्माण वर्णानुक्रम से तो किया ही जाता है, इस कोश में काव्य-प्रयोगों को यथासंभव कालानुक्रम से भी रखने का प्रयास किया गया है। छायावादी कवियों के काव्य-प्रयोगों को तुलनात्मक रूप से समझने की प्रभूत सामग्री यह कोश प्रदान करता है।

इस कोश की भूमिका और परिशिष्ट में कई तरह की सूचियाँ दी गयी हैं जिनकी मदद से छायावाद को नये ढंग से समझने में मदद मिलेगी। 

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2024
Edition Year 2024, Ed. 1st
Pages 664p
Price ₹1,995.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 25 X 18.5 X 5
Write Your Own Review
You're reviewing:Chhayavadi Kavya-Kosh-Hard Cover
Your Rating
Kamlesh Verma

Author: Kamlesh Verma

कमलेश वर्मा

कमलेश वर्मा का जन्म 24 जून, 1974 को हुआ। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एम.ए., एम.फिल., पी-एच.डी. किया।

उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘काव्य भाषा और नागार्जुन की कविता’, ‘जाति के प्रश्न पर कबीर’, ‘निराला काव्य-कोश’, ‘निराला शब्द कोश’।

उन्हें ‘सीताराम शास्त्री स्मृति पुरस्कार’, ‘राजवल्लभ साहित्य सम्मान’, ‘अयोध्या प्रसाद खत्री स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

सम्प्रति : अध्यक्ष एवं प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, राजकीय महिला महाविद्यालय, सेवापुरी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top