Facebook Pixel

Bhartiya Swadhinta Sangram Ka Itihas-Hard Cover

Special Price ₹675.75 Regular Price ₹795.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788183615082
Share:
Codicon

यह पुस्तक भारत में ब्रिटिश साम्राज्यवाद और उसके विरुद्ध हुए भारतीयों के विभिन्न संग्रामों का विवरण है। आरम्भ में अंग्रेज़ों के भारत में सर्वोपरि ताक़त के रूप में उभरने का विवरण है, साथ ही अंग्रेज़ों की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध भारतीय प्रायद्वीप के विभिन्न अंचलों में हुए विद्रोहों का उल्लेख है। तत्पश्चात् 1857 में हुई महान क्रान्ति का व्यापक उल्लेख, भारतीय राष्ट्रवाद की भावना का उदय और उसके बाद हुए आन्दोलनों एवं क्रान्तिकारी गतिविधियों का विशद विवरण है। इस प्रकार पुस्तक से जहाँ एक ओर भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम (1857) और आज़ादी की लड़ाई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और अन्य क्रान्तिकारियों की भूमिका के बारे में पता चलता है, वहीं पाठकों को स्थानीय विद्रोहों एवं उनके नायकों जैसे मजनूशाह, वेलु थम्पी, चेनम्मा, तीतू मीर, सीधु व कानू, बिरसा मुंडा आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त होती है। भारत के मध्ययुगीन परम्पराओं से बाहर निकलने एवं नई चेतना के विकास के लिए विभिन्न महापुरुषों के सत्प्रयासों का भी विवरण पुस्तक में है।

भारत की आज़ादी का अनिवार्य प्रसंग है देश का विभाजन। बीसवीं सदी के प्रारम्भ में पनपे मुस्लिम पृथकतावाद को समझने की कोशिश करते हुए पाकिस्तान के निर्माण के कारणों पर चर्चा पुस्तक का प्रमुख आकर्षण है। साथ ही दोनों विश्वयुद्धों, जिनमें ब्रिटिश मुख्य खिलाड़ी था पर भारत को जबरन उसके दुष्परिणाम भुगतने पड़े, के बारे में भी आवश्यक जानकारियाँ पाठकों तक पहुँचाई गई हैं।

पुस्तक अत्यन्त ही सरल भाषा में लिखी गई है जिसमें अंग्रेज़ों की भारत में उपस्थिति का सारगर्भित वृत्तान्त है। पुस्तक छात्रों, शोधकर्ताओं, इतिहासकारों, लेखकों एवं उन सबके लिए उपयोगी सिद्ध होगी जो भारत की ब्रिटिश साम्राज्यवाद से स्वतंत्रता के बारे में जानने के इच्छुक हैं। यह पुस्तक विशेष तौर पर आज की पीढ़ी के लिए लिखी गई है।

 

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2012
Edition Year 2022, Ed. 3rd
Pages 268p
Price ₹795.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 2.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Bhartiya Swadhinta Sangram Ka Itihas-Hard Cover
Your Rating

Author: Ashok Ganguli

अशोक गांगुली

अशोक गांगुली इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।

लेखक की इतिहास, राजनीति, धर्म, सिनेमा सहित सामयिक विषयों में गम्भीर रुचि है एवं शोध-कार्यों के प्रति विशेष झुकाव है। लेखक की कई पुस्तकें अंग्रेज़ी भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रकाशकों की सूची में ‘पाफिन’ (पेंगुइन) व ‘रूपा एंड कम्पनी’ शामिल हैं।

‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम का इतिहास’ लेखक का हिन्दी में पहला प्रयास है।

 

 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top