Facebook Pixel

Avyakt-Hard Cover

Special Price ₹297.50 Regular Price ₹350.00
15% Off
In stock
SKU
9789386863652
- +
Share:
Codicon

अभिव्यक्ति किसी भी कला को और उसकी ज़्यादातर आपूर्ति उसके स्वयं के परिवेश की परिकल्पना से होती है। जो भी व्यक्ति के साथ होता है, उन सभी अनुभवों को कमोबेश क्रम से प्रस्तुत करता है और वह साहित्य हो जाता है।

कई बार स्वयं को लगता है कि क्या यह सचमुच मैंने लिखा है? एक मोड़ पर आकर वह दैवीय शक्ति से अनुगृहीत हो जाता है। मैंने स्वयं लिखा है कि कविता किसी सुदूर तारागणों के पास से उन्हीं की धूल से अटी धरती तक पहुँचती है, फिर वह मुझमें बस जाती है, कविता मेरी हो जाती है—बस कविता हो जाती है।

मेरा योगदान सिर्फ़ इतना है कि मैंने ईमानदारी से उन क्षणों का, उन सम्बन्धों का चित्रण किया। वही लिखा जो सत्य था, जो पवित्र था और जो लेशमात्र भी कृत्रिम न था।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2018
Edition Year 2018, Ed. 1st
Pages 168p
Price ₹350.00
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 22 X 14.5 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Avyakt-Hard Cover
Your Rating
Navin Mishra

Author: Navin Mishra

नवीन मिश्र

जन्म : 15 जून, 1963; कानपुर

शिक्षा : एम.बी.बी.एस. (सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय, पुणे), पी.जी. डिप्लोमा हेल्थ केयर (डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ)।

एएफ़एमसी में अध्ययन के समय उन्होंने कई नाटकों का सफल मंचन किया। लेखन एवं मंच में हमेशा से विशेष रुचि रही। आपका पहला काव्य-संग्रह ‘अभिव्यक्ति’ के नाम से 2016 में प्रकाशित हुआ। अव्यक्त आपका दूसरा काव्य-संग्रह है।

 

 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top