Facebook Pixel

Alvida Nehru

Edition: 2025, Ed. 1st
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
As low as ₹262.50 Regular Price ₹350.00
25% Off
In stock
SKU
Alvida Nehru

- +
Share:
Codicon

‘अलविदा नेहरू’ में उन शोकाकुल नज़्मों को संकलित किया गया है जो उर्दू शायरों ने नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहीं। इन शायरों में उस दौर के लगभग तमाम शायर शामिल हैं। इस मर्सियानुमा शायरी को पढ़ते हुए एहसास होता है कि राजनेता और व्यक्ति के रूप में नेहरू को कितनी व्यापक और दिली स्वीकृति हासिल थी।

पुस्तक की भूमिका में महमूद फ़ारूक़ी लिखते हैं कि “तर​क़्क़ीपसन्द शायर कई मामलों में ख़ुद को नेहरू के क़रीबतर पाते थे। बेशतर नौजवान उर्दू शायर वैसी ही आज़ादी चाहते थे जो नेहरू का ख़्वाब थी जिसमें शान्ति, तरक़्क़ी, आर्थिक ख़ुशहाली, इनसान और फ़र्द की आज़ादी शामिल रहे...और रैशनलिज़्म को फ़रोग़ दिया जाए।”

नेहरू का जाना उनके लिए उस पूरी तहरीक का माँद पड़ जाना था, जो इस मुल्क को एक समतावादी, सेक्युलर और आधुनिक देश बनाने के लिए उनके नेतृत्व में शुरू हुई थी।

आज जब नेहरू के राजनीतिक मूल्यों और उनके दौर की आर्थिक-सामाजिक उपलब्धियों पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, ये रचनाएँ उनकी छवि का एक अलग रुख़ पेश करती हैं। 

More Information
Language Hindi
Binding Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2025
Edition Year 2025, Ed. 1st
Pages 280p
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 21.5 X 14 X 1.5
Write Your Own Review
You're reviewing:Alvida Nehru
Your Rating

Author: Mohammad Naushad

मोहम्मद नौशाद

​मोहम्मद नौशाद का जन्म 4 जून, 1991 को मुजफ़्फ़रपुर, बिहार में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में बी.ए., एम.ए. और पी-एच.डी. किया है। ‘आलोचना’, ‘अंतिम जन’, ‘प्रतिमान’, ‘भारतीय समाजशास्त्र समीक्षा (सेज)’, ‘नया पथ’, ‘राजस्थान जर्नल ऑफ़ सोशियोलॉजी’ आदि पत्र-पत्रिकाओं और ‘द वायर’ हिन्दी में उनके आलेख छपते रहे हैं। ‘क़ौल-ए-फ़ैसल : मौलाना अबुल कलाम आज़ाद’ उनकी प्रकाशित पुस्तक है। फिलहाल इंटरमीडिया डिजिटल अर्काइव, भारतीय भाषा कार्यक्रम, सेंटर फ़ॉर द स्टडी ऑफ़ डेवलपिंग सोसाइटीज़ (CSDS), नई दिल्ली में रिसर्चर के तौर पर कार्यरत हैं।

ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top