Rohini Aggarwal
1 Books
रोहिणी अग्रवाल
रोहिणी अग्रवाल हिंदी कथा-आलोचना का विशिष्ट हस्ताक्षर हैं। वे प्रखर स्त्रीवादी चिंतक ही नहीं, आलोचना के पारंपरिक ढांचे में आवश्यक हस्तक्षेप कर उसे अधिक संवेदी, संवादपरक व सृजनशील बनाने वाली प्रयोगधर्मी रचनाकार भी हैं।
उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं—‘हिंदी उपन्यास में कामकाजी महिला’, ‘एक नज़र कृष्णा सोबती पर’, ‘इतिवृत्त की संरचना और संरूप’, ‘समकालीन कथा साहित्य : सरहदें और सरोकार’, ‘स्त्री लेखन : स्वप्न और संकल्प’, ‘साहित्य की ज़मीन और स्त्री मन के उच्छ्वास’, ‘हिंदी कहानी : वक़्त की शिनाख्त और सृजन का राग’, ‘हिंदी उपन्यास का स्त्री पाठ’, ‘साहित्य का स्त्री स्वर’, ‘हिंदी उपन्यास : समय से संवाद’, ‘कथालोचना के प्रतिमान’, ‘कहानी का स्त्री-समय’ (आलोचना); ‘घने बरगद तले’, ‘आओ माँ’, ‘हम परी हो जाएँ’ (कहानी-संग्रह); ‘लिखती हूँ मन’ (कविता-संग्रह); ‘मुक्तिबोध की प्रतिनिधि कहानियाँ’, ‘उषा प्रियंवदा की प्रतिनिधि कहानियाँ’ (सम्पादित पुस्तकें)।
पुरस्कार व सम्मान : ‘हरियाणा साहित्य अकादमी’, ‘स्पंदन आलोचना सम्मान’, ‘रेवांत मुक्तिबोध सम्मान’, ‘वनमाली कथा-आलोचना सम्मान’, ‘डॉ. शिवकुमार मिश्र स्मृति सम्मान’, ‘डॉ. रामविलास शर्मा स्मृति सम्मान’, ‘मीरा स्मृति सम्मान’।
सम्पर्क : [email protected]



