Facebook Pixel
Author

Rajendra Prashad Mishra

0 Books

राजेन्द्र प्रसाद मिश्र

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र का जन्म ओड़िशा के रायरंगपुर, जिला-मयूरभंज में हुआ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पीएच.डी. के बाद वहीं प्रोफेसर हुए। बाद में विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस में महासचिव, एन.टी.पी.सी. लिमिटेड में महाप्रबन्धक (राजभाषा) एवं महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा में कुलसचिव के पद पर कार्यरत रहे।

डॉ. मिश्र अब तक ओड़िआ भाषा से हिन्दी में 97 पुस्तकों का अनुवाद कर चुके हैं। अनुवाद के माध्यम से हिन्दी को समृद्ध करने के लिए उन्हें साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार (1998) एवं विश्व हिन्दी सम्मान, जोहानसबर्ग (2012) सहित लगभग बीस अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

ईमेल : [email protected]

All Rajendra Prashad Mishra Books
Not found
Back to Top