Facebook Pixel
Author
Ashish Tripathi

Ashish Tripathi

1 Books

आशीष त्रिपाठी

आशीष त्रिपाठी का जन्म 21 सितम्बर, 1973 को मध्य प्रदेश के गाँव जमुनिहाई ज़िला सतना में हुआ। उन्होंने हिन्दी में एम.ए., एम.फ़िल. और पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की।

उनकी पहली कविता सन् 1986 में प्रकाशित हुई। पहला कविता-संग्रह ‘एक रंग ठहरा हुआ’ 2010 में प्रकाशित हुआ। कविता के साथ उन्होंने आलोचना के क्षेत्र में भी कार्य किया है। ‘समकालीन हिन्दी रंगमंच और रंगभाषा’ प्रकाशित पुस्तक है। प्रो. नामवर सिंह की उन्नीस पुस्तकों के साथ ही चन्द्रकान्त देवताले, काशीनाथ सिंह और स्वयं प्रकाश की पुस्तकों का सम्पादन किया। नामवर सिंह के साथ ‘रामचन्द्र शुक्ल रचनावली’ के आठ खंडों का सम्पादन किया। इन दिनों रज़ा फ़ेलोशिप के तहत हबीब तनवीर की जीवनी लिखने के साथ ही समकालीन कविता पर लेखन में सक्रिय हैं।

कविता के लिए उन्हें 1993 से 1995 तक लगातार ‘मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया गया। उनके पहले कविता-संग्रह ‘एक रंग ठहरा हुआ’ के लिए उन्हें ‘लक्ष्मण प्रसाद मंडलोई स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

इन दिनों काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के हिन्दी विभाग में प्रोफ़ेसर हैं।

All Edited Books By Ashish Tripathi
Back to Top