Krishna Murari Mishra
3 Books
कृष्णमुरारि मिश्र का जन्म दिसम्बर, 1948 को चन्दौसी, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. और भागलपुर विश्वविद्यालय से डी.लिट्. की उपाधि प्राप्त की। पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज, दिल्ली से अध्यापन आरम्भ किया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, अधिष्ठाता कला संकाय और कार्यवाहक कुलपति का दायित्व वहन किया। पुनश्चर्या पाठ्यक्रमों तथा राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में अनगिनत व्याख्यान दिए। कई चयन समितियों और अध्ययन-मंडलों व शोध-समितियों में विशेषज्ञ रहे। अनेक शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं की सदस्यता उन्हें प्राप्त हैं।
उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं—‘आद्यबिम्ब और नई कविता’, ‘आद्यबिम्ब और गोदान’, ‘आद्यबिम्ब और साहित्यालोचन’, ‘मुक्तिबोध : कविता का आद्यबिम्बत्व’।
उन्हें मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी की ओर से ‘अखिल भारतीय आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
-
Aadybimb Aur Godan
Krishna Murari MishraAs low as ₹420.75 Regular Price ₹495.00Rating:0% -
Aadyabimb Aur Sahityalochan
Krishna Murari MishraAs low as ₹675.75 Regular Price ₹795.00Rating:0% -
Muktibodh : Kavita Ka Aadhyabimbattva
Krishna Murari MishraAs low as ₹675.75 Regular Price ₹795.00Rating:0%



