Kailash Nath Pandey
6 Books
कैलाश नाथ पाण्डेय
डॉ. कैलाश नाथ पाण्डेय की ख्याति एक चर्चित भाषा-वैज्ञानिक के रूप में है। आप ग़ाज़ीपुर जनपद की सैदपुर तहसील स्थित ग्राम—रामपुर माँझा के निवासी हैं। आपने बी.ए., स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) तथा एम.ए. केन्दीय विश्वविद्यालय सागर (मध्य प्रदेश) से उत्तीर्ण किया। लगभग चालीस वर्षों तक हिन्दी-अध्यापन के पश्चात् स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मलिकपुरा, ग़ाज़ीपुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष-पद से सेवानिवृत्त।
आपकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘भाषा विज्ञान का अनुशीलन', ‘भाषा विज्ञान का रसायन’, ‘हिन्दी : कुछ नई चुनौतियाँ’, ‘सन्त सुन्दरदास’, ‘उर्दू : दूसरी राजभाषा’, ‘प्रयोजनमूलक हिन्दी की नई भूमिका’, ‘कार्यालयीय हिन्दी’, ‘हिन्दी पत्रकारिता : संवाद और विमर्श’, ‘हिन्दी आलोचना का अन्त:पाठ’, ‘प्रयोजनमुलक हिन्दी की संकल्पना’ आदि।
आप ‘उदय नारायण तिवारी स्मृति सम्मान’, ‘पाणिनी पुरस्कार’, ‘श्यामसुन्दर दास पुरस्कार’, ‘सारस्वत सम्मान’, ‘धर्मवीर भारती पुरस्कार’ आदि से सम्मानित किए जा चुके हैं।
-
Vigyapan, Bazar Aur Hindi
Kailash Nath PandeyAs low as ₹535.50 Regular Price ₹595.00Rating:0% -
Hindi Alochana Ka Punah Path
Kailash Nath PandeyAs low as ₹505.75 Regular Price ₹595.00Rating:0% -
Hindi Patrakarita Samvad Aur Vimarsh
Kailash Nath PandeyAs low as ₹1,657.50 Regular Price ₹1,950.00Rating:0% -
Prayojanmulak Hindi Ki Nai Bhumika
Kailash Nath PandeyAs low as ₹935.00 Regular Price ₹1,100.00Rating:0% -
Bhasha-Vigyan Ka Rasayan
Kailash Nath PandeyAs low as ₹1,525.75 Regular Price ₹1,795.00Rating:0% -
Hindi : Kuchh Nai Chunotiya
Kailash Nath PandeyRating:0%



