Facebook Pixel

Siyahat Meri Syahi Se-Paper Back

Special Price ₹445.50 Regular Price ₹495.00
10% Off
In stock
SKU
9788197989643
- +
Share:
Codicon

इस पुस्तक में कहानी है एक नौजवान की जिसने अपने घरेलू व्यापार से हटकर कुछ नया करने का स्वप्न देखा था। यह कहानी है उस कालखंड की जब भारत की अर्थव्यवस्था मुक्त अर्थव्यवस्था के शैशव काल में ही प्रवेश कर रही थी। यह यात्रा-संस्मरण भारत के हर उस नौजवान की इच्छाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं जो आगे बढ़कर अपनी हिम्मत से कुछ नया करना चाहते हैं।
        एक नया व्यापार-निर्यात व्यापार शुरू करने में क्या समस्याएँ आईं और उनको कैसे हल किया अर्थात् यह संस्मरण आपको निर्यात व्यापार की बारीकियों भी बताए‌गा तो साथ ही मध्य-पूर्व के देश जैसे दुबई, बहरीन, कतर, अफ्रीकी महाद्वीप के देश मिश्र अनेक यूरोपीय देश जैसे इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्‌ज़रलैंड, हॉलैंड, बेल्जियम, इटली तथा अमेरिका आदि के विभित्र शहर, उनकी संस्कृति उनके सौन्दर्य, इतिहास, पर्यटन स्थल से भी परिचित कराएगा।
        यहाँ यह भी बताने की कोशिश की गई है कि कैसे एक समय था जब न तो यहाँ जानकारी थी न संसाधन और न ही अधिक विदेशी भी हमारे उत्पाद लेने को तैयार थे-अपनी दुकान में बैठाकर बात करने को भी तैयार नहीं थे। समय बदला और हमारे भारत के व्यापारियों ने विदेशों में अपने लिये एक सम्मानजनक स्थान बनाया।
        आज के दौर में जब देश के नौजवान रोज़गार के लिये परेशान हैं, वे सरकारी नौकरी या प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिये भटकते हैं तो इस पुस्तक में उनके लिये यह सन्देश भी है कि आप एक सपना देखिए उद्यमी बनने का। हमारे देश में ऐसे सपने सच होते हैं। अपना सपना पूरा करके आप जॉब-सीकर के स्थान पर जॉब-गिवर बनिए।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2024
Edition Year 2024, Ed. 1st
Pages 304p
Price ₹495.00
Publisher Lokbharti Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Siyahat Meri Syahi Se-Paper Back
Your Rating

Author: Atul Chaturvedi

अतुल चतुर्वेदी

14 अक्टूबर 1961 को फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में जन्मे अतुल चतुर्वेदी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा इलाहाबाद तथा लखनऊ से अर्जित करने के उपरान्त 1982 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परा-स्नातककी उपाधि प्राप्त की। वह एक प्रतिष्ठित काँच-उद्यमी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने काँच हस्तशिल्य उत्पादों के अन्तर्राष्ट्रीय निर्यात में अग्रणी भूमिका निभाई है।

अतुल चतुर्वेदी राजनीतिक रूप से, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। प्रोफेशनल्स कांग्रेस उत्तर प्रदेश (प) के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दी और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के सदस्य भी रहे। इसके साथ ही, वस्त्र मंत्रालय, भात भरकार की टैक्सटाइल्स कमेटी और कॉटन एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की आयोजन समिति में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

आप सामाजिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हैं, लेखन और कविता के शौकीन हैं, बचपन से ही इन कलाओं में उनका गहरा लगाव रहा है। विश्व के कई देशों की यात्रा करने का उनका अनुभव भी उनके व्यापक दृष्टिकोण को समृद्ध करता है।

ई-मेल : [email protected]

 

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top