Facebook Pixel

Os Ki Thapaki-Hard Back

Special Price ₹505.75 Regular Price ₹595.00
15% Off
In stock
SKU
9788183619417
- +
Share:
Codicon
‘ओस की थपकी' साधारण भावनाओं की सरल लेकिन अहसास के स्तर पर ठहरकर पढ़ी जानेवाली कविताओं का संग्रह है। इस संग्रह में सम्मिलित कविताएँ पहली निगाह में बहुत आसान अनुभवों की नक्काशी करती नज़र आती हैं, लेकिन ध्यान से देखें तो उनके पीछे जीवन के जटिल और आवेशकारी तजुर्बों की एक लम्बी शृंखला बिंधी दिखाई देती है। कवि एक कविता में समाज के, हमारे आस-पास के परिवेश में व्याप्त दीमकों की तरफ़ ध्यान आकर्षित करते हुए कहता है कि 'अफ़सोस से देखते हैं/कुतरी हुई किताबें/उदास अलमारियाँ/...मगर करें तो करें क्या/ज़िद्दी हैं ये दीमक।' ग़ौर से नहीं देखें तो हम इसे एक सीलन-भरे कमरे का दृश्य समझकर आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि ये दीमकें उन ताक़तों का प्रतीक मात्र हैं जो हमारे आस-पास आजकल हर कहीं ख़ास तौर पर ज्ञान, शिक्षा और पुस्तकों के विरुद्ध अपनी कुंद दिमाग़ ज़िद को चढ़ाए बैठी हैं। इसीलिए कवि अन्त में इसके लिए एक उपचार भी सुझाता है कि ये दीमकें 'तब तक उगतीं/और उठती रहेंगी/जब तक खोदकर/गहराइयों में/जला नहीं देते/नई अलख...।' एक ऐसी अलख जिसकी आँच में मिट्टी का कण-कण, हमारे परिवेश का एक-एक अंश गमकने लगे। नई लौ और नई ख़ुशबू इस तरह जाग्रत हों कि भविष्य में किसी भी दीमक को, किसी भी ऐसी ताक़त को उभरने का अवसर न मिले जो हमारी मानवीय जिज्ञासा को चुनौती देती हो। इसी तरह इस संग्रह की लगभग सभी कविताएँ जीवन के अतिसाधारण बिम्बों और चित्रों के माध्यम से ऐसी समस्याओं से हमारा परिचय कराती हैं जिनकी तरफ़ हमारा ध्यान अपनी दैनंदिन व्यस्तताओं की ऊहापोह में नहीं जाता है। ये कविताएँ वास्तव में हमारी उन्हीं दैनिक सामान्यताओं को कविता के असाधारण अनुभव में बदलने का भाषिक उपक्रम है।
More Information
Language Hindi
Binding Hard Back
Translator Not Selected
Editor Not Selected
Publication Year 2019
Edition Year 2025, Ed. 2nd
Pages 144p
Price ₹595.00
Publisher Radhakrishna Prakashan
Dimensions 20 X 14 X 4
Write Your Own Review
You're reviewing:Os Ki Thapaki-Hard Back
Your Rating
Ashutosh Agnihotri

Author: Ashutosh Agnihotri

आशुतोष अग्निहोत्री

आशुतोष अग्‍नि‍होत्री का जन्म 11 मार्च, 1974 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1999 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में भारत सरकार में अपर सचिव स्तर पर, भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अंग्रेज़ी और हिन्दी, दोनों भाषाओं में लिखते हैं। अब तक उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘Love, Life and Longing’, ‘स्पन्दन’, ‘ओस की थपकी’ तथा ‘कुछ अधूरे शब्द’ (कविता-संग्रह); ‘Piece of Mind’, ‘Colors of My Wall’, ‘Looking at the Skies and Beyond’ (निबन्ध/विचार); ‘The Light of Love and Other Stories’ (कहानी-संग्रह)।
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ और लेख भी प्रकाशित हैं।
ई-मेल : [email protected]

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top