Author

Shyampalat Pandey

2 Books

श्यामपलट पांडेय

जन्म : 15 फरवरी, 1949; जामो, सुल्तानपुर (उ.प्र.)।

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी साहित्य, 1969), लखनऊ विश्वविद्यालय, प्रथम श्रेणी तथा प्रथम स्थान के साथ एल.एल.बी. 2007, गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद।

विशेष रुचि : गढ़वाल, कुमाऊँ (उत्तरांचल), हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात के अपरिचित आदिवासी अंचलों में दूर-दूर तक कई बार भ्रमण।

कार्य : 1969 से 1972 तक शिक्षण-कार्य; 1974 में उत्तर प्रदेश सिविल सेवा में डिप्टी कलेक्टर; 1974 से ही भारतीय राजस्व सेवा में अब सेवानिवृत्‍त।

प्रकाशित प्रमुख कृतियाँ : ‘अँधेरे से अँधेरा काटता हूँ’, ‘धूप आज फिर उतरी है’; ‘अपना वजूद’ ‘मेरे समय के साथ’, ‘The Jungle of Screams and Other Poems’ आदि (काव्य-संग्रह)।

विभिन्‍न भाषाओं में कविताएँ अनूदित।

सम्मान : ‘अपना वजूद’ के लिए ‘घनश्यामदास सर्राफ साहित्य पुरस्कार’ योजना के अन्तर्गत हिन्दी भाषा के प्रतिष्ठित सम्मान ‘सर्वोत्तम साहित्य पुरस्कार—2003’ से सम्मानित।

Back to Top