Facebook Pixel
Author
Bhagirath Mishra

Bhagirath Mishra

2 Books

भगीरथ मिश्र

हिन्दी के अधुनातन काव्यशास्त्री आचार्य भगीरथ मिश्र का जन्म संवत् 1971 विक्रमी पौष कृष्णा एकादशी रविवार को कानपुर ज़िले के एक छोटे से गाँव सैंथा में हुआ।

शिक्षा : लखनऊ विश्वविद्यालय से ‘हिन्दी काव्य-शास्त्र का इतिहास’ विषय पर डॉक्टरेट (पीएच.डी.)।

डॉ. मिश्र का कृतित्व अत्यन्त बहुआयामी रहा है। उन्होंने लगभग 32 स्वतंत्र ग्रन्थ लिखे हैं और हिन्दी के दर्जनों ग्रन्थों की प्राथमिक, समीक्षात्मक भूमिकाएँ भी लिखी हैं। इस दृष्टि से ‘हिन्दी काव्यशास्त्र का इतिहास’, ‘काव्यशास्त्र’, ‘पाश्चात्य काव्यशास्त्र’, ‘तुलसी रसायन’, ‘काव्यरस चिन्तन और आस्वाद’, ‘भाषा-विवेचन’, ‘हिन्दी रीति साहित्य’ आदि पुस्तकें उल्लेखनीय हैं।

डॉ. मिश्र लखनऊ विश्वविद्यालय में हिन्दी के प्राध्यापक एवं रीडर तथा पूना विश्वविद्यालय (महाराष्ट्र) और सागर विश्वविद्यालय (म.प्र.) में हिन्दी विभाग के प्रोफ़ेसर तथा अध्यक्ष रहे। सागर विश्वविद्यालय (म.प्र.) के वे कुलपति भी रहे।

निधन : 12 नवम्बर, 1994 को सागर (म.प्र.) में।

Back to Top