Facebook Pixel

Odyssey-Hard Cover

Special Price ₹467.50 Regular Price ₹550.00
15% Off
Out of stock
SKU
9788126721245
Share:
Codicon

विश्वप्रसिद्ध ट्रॉय-युद्ध के महान योद्धा ओडिसियस की घर वापसी का वृत्तान्त है—‘ओडिसी’। प्राचीन यूरोप के महान रचनाकार होमर की कथाकारिता का बेमिसाल नमूना है। यह ग्रन्थ जिसकी विशेषताओं की पुनरावृत्ति परवर्ती कथाकारों से सम्भव नहीं हो सकी।

इस ग्रन्थ ने सम्पूर्ण विश्व के कथा साहित्य को प्रभावित किया है। इसका रचनाफलक व्यापक है जिसमें मानवीय सम्बन्ध, क्रिया-कलाप और समाज के सभी पक्षों का समावेश है।

नित परिवर्तनशील विश्व के सुख-दु:ख और संघर्षों के चित्रण के माध्यम से ‘ओडिसी’ में होमर ने जीवन और जगत् के यथार्थ को उजागर करते हुए यह रेखांकित किया है कि साहस, उत्साह और जिज्ञासावृत्ति से ही मनुष्य सफलता के शिखर पर पहुँचता है।

होमर के रचना-कौशल ने दृश्य-जगत् की वास्तविकताओं को कुछ इस तरह सहेजा है कि यह ग्रन्थ साहित्य ही नहीं अपितु इतिहास, पुरातत्त्व, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और मनोविज्ञान के खोजी विद्वानों के आकर्षण की वस्तु बन गया है।

जटिल संरचना के बावजूद ‘ओडिसी’ का कथाप्रवाह पाठकों का औत्सुक्य बनाए रखता है। अपनी इन विशेषताओं के कारण ही ई.पू. 850 के आसपास जन्मे होमर की यह कृति आज भी प्रेरणादायी बनी हुई है।

More Information
Language Hindi
Binding Hard Back, Paper Back
Translator Ramesh Chandra Sinha
Editor Not Selected
Publication Year 2012
Edition Year 2012, Ed. 1st
Pages 352p
Price ₹550.00
Publisher Rajkamal Prakashan
Dimensions 22 X 14 X 2
Write Your Own Review
You're reviewing:Odyssey-Hard Cover
Your Rating

Author: Homer

होमर

होमर यूनान के ऐसे प्राचीनतम रचनाकारों में से हैं जिनकी रचनाएँ आज भी उपलब्ध हैं। वे अपने समय की सभ्यता तथा संस्कृति की अभिव्यक्ति का प्रबल माध्यम माने जाते हैं। अन्धे होने के बावजूद उन्होंने दो महान ग्रन्थों की रचना की—‘इलियड’ और ‘ओडिसी’। इनका कार्यकाल ईसा से लगभग 1000 वर्ष पूर्व था। हालाँकि इसके विषय में प्राचीन काल में जितना विवाद था, आज भी उतना ही है। कुछ लोग उनके समय को ट्रॉय-युद्ध के समय से जोड़ते हैं पर इतना तो तय है कि यूनानी इतिहास का एक पूरा काल होमर युग के नाम से विख्यात है, जो 850 ई.पू. से ट्रॉय-युद्ध की तारीख 1194-1184 ई.पू. तक फैला हुआ है।

Read More
Books by this Author
New Releases
Back to Top