Author

Vishnu Saxena

1 Books

विष्णु सक्सेना

जन्म : 1959;  सहादतपुर, सिकन्दराराऊ, हाथरस (उ.प्र.)

शिक्षा : बी.ए.एम.एस. (राजस्थान वि.वि., जयपुर)

सम्मान : ‘मनहर सम्मान’, ‘देवी लाल सामर सम्मान’, ‘श्रेष्ठ गीतकार सम्मान’, ‘ओंकार तिवारी सम्मान’, ‘जनहित सम्मान’, ‘सुनील बजाज सम्मान’, ‘निर्झर साहित्य सम्मान’, ‘तूलिका साहित्य सम्मान’, ‘श्याम बाबा स्मृति सम्मान’, ‘महादेवी वर्मा सम्मान’, ‘कीर्तिमान सम्मान’, ‘गोपाल सिंह नेपाली सम्मान’, ‘तुलसी माखन स्मृति सम्मान’, ‘मेघश्याम स्मृति सम्मान’, ‘हरिवंश राय बच्चन सम्मान’, ‘राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान’ आदि कई राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित।

उपलब्धियाँ : देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में साहित्यिक एवं चिकित्सा सम्बन्धी लेखों का निरन्तर प्रकाशन। आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के राष्ट्रीय प्रसारणों में—‘इंडिया टीवी’, ‘सब टीवी’, ‘लाइव इंडिया टीवी’, ‘ई.टी.वी. उत्तर प्रदेश’ आदि चैनलों से काव्य पाठ। कैसेट—‘शंख और दीप’, सी.डी.—‘प्रेम कविता’, ‘तुम्हारे लिए भाग’, ‘ढाई आखर प्रेम के’। संकलन—‘मधुबन मिले न मिले’, ‘आस्था का शिखर’, ‘स्वर एहसासों के’, ख़ुशबू लुटाता हूँ मैं’।

यात्राएँ : ओमान, इज़राइल, अमेरिका, थाइलैंड, दुबई, हांगकांग, नेपाल, इग्लैंड, त्रिनिनाद एंड टोबेगो।

हिन्दी कवि सम्मेलन के मंचों पर विगत कई वर्षों से सफल और सर्वाधिक लोकप्रिय गीतकार के रूप में विख्यात।

Back to Top